फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boycott Bollywood: किसी ने किया सपोर्ट तो कोई दे रहा सलाह,जानें बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर अब तक किसने क्या कहा?

Mon, 22 Aug 2022 05:31 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

देशभर में इन दिनों हिंदी सिनेमा को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। बीते कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों को दर्शकों की तरफ से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
1 of 9
Boycott Bollywood - फोटो : Social media

देशभर में इन दिनों हिंदी सिनेमा को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। बीते कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों को दर्शकों की तरफ से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। ऐसे में अब यह चर्चा तेज हो गई है कि देश में बॉलीवुड का दौर अब खत्म हो रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से लगातार बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड कर रहा है। इस पर मनोरंजन जगत के कई सितारे अब तक अपनी अलग-अलग राय दे चुके हैं। तो आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं  बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर अब तक किसने क्या कहा- 

विज्ञापन

2 of 9
अर्जुन कपूर - फोटो : insta

अर्जुन कपूर

अभिनेता अर्जुन कपूर ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर अपने विचार रखते हुे कहा था कि फिल्मों काे बायकॉट कर एक ट्रेंड बन गया है। लोग हमारी चुप्पी को कमजोरी समझ इसका फायदा उठा रहे हैं। मैंने सोचा था कि इन लोगों को हमारा काम जवाब देगा, लेकिन चीजें हद से ज्यादा बढ़ती जा रही हैं।

विज्ञापन

3 of 9
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

करण जौहर

लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन के बायकॉट के बाद ब्रह्मास्त्र के बहिष्कार होने पर करण जौहर ने इस पर अपनी राय रखी थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे ये सब काफी बचकाना लगता है। मुझे लगता है कि लोगों को पॉजिटिव होने चाहिए, क्योंकि हम एक देश के नागरिक हैं। एक मजबूत बनने के लिए प्यार, सकारात्मकता और खुशी की जरूरत है। मैं नफरत से परेशान हो जाता हूं मुझे ये फीलिंग नहीं पसंद है।

4 of 9
एकता कपूर - फोटो : social media

एकता कपूर 

टेलीविजन क्वीन के नाम से मशहूर निर्माता एकता कपूर ने भी एक इंटरव्यू में इस ट्रेंड पर अपना पक्ष रखा था। उन्होंने कहा था कि यह बहुत अजीब है कि लोग उनका बायकॉट कर रहे हैं, जिन्होंने इस इंडस्ट्री को सालों से सबसे ज्यादा कमाई दी है। इंडस्ट्री के सभी खान्स, खास कर आमिर को कभी बायकॉट नहीं हो सकते।

विज्ञापन

5 of 9
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

अनुराग कश्यप

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने इस पर अपनी राय रखते हुए कहा था कि बॉलीवुड ही क्या पूरा देश डूब रहा है। दुनिया डूब रही है और आप बॉलीवुड की बात कर रहे हैं। लोगों के पास फिल्म देखने के पैसे ही नहीं हैं। यहां पनीर पर तो जीएसटी लगा हुआ है। जब लोग खाने-पीने की चीजों पर जीएसटी देंगे तो उससे ध्यान हटाने के लिए ये बायकॉट का गेम चल रहा है।

विज्ञापन

6 of 9
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री

मशहूर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने इस ट्रेंड पर बात करते हुए कहा था कि  "बहिष्कार करना एक व्यक्तिगत अधिकार है। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि यूं अचानक बहिष्कार की स्थिति आई क्यों? किसी भी फिल्म के मुख्य अभिनेताओं और अन्य कलाकारों को शूटिंग के दौरान दर्शकों की भावनाओं के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए। न की उनकी भावनाओं का मजाक उड़ाना चाहिए।

विज्ञापन

7 of 9
कॉफी विद करण में अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने इस बायकॉट ट्रेंड पर कहा था कि हम सब एक आजाद देश में रहते हैं जहां जिसका जो मन हो वह कर सकता है। बहुत कम लोग हैं जो ये काम करते हैं। वे शरारत कर रहे हैं। कोई बात नहीं। लेकिन इस तरह की चीजें करने का कोई मतलब नहीं है। हम सभी अपने देश को सबसे बड़ा और महान बनाने की कगार पर हैं। मैं सभी से अनुरोध करूंगा कि ऐसी चीजों को हाइलाइट न करें। यह हमारे देश के लिए बेहतर होगा।'

8 of 9
राहुल ढोलकिया - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल ढोलकिया

निर्देशक राहुल ढोलकिया ने भी हाल ही  में इस ट्रेंड पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए फिल्म इंडस्ट्री को सलाह दे डाली। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अपनी इंडस्ट्री के लिए मेरी सलाह है कि अब हमें क्या करने की जरूरत है। पहला अच्छी फिल्में बनाएं, दूसरी प्रोडक्शन की लागत कम करें, तीसरा टिकटों की कीमत में भारी कमी लाएं, चौथा तीन महीने तक अपनी कोई भी फिल्म ओटीटी पर रिलीज न करें और पांचवा घमंड छोड़े और सबको साथ लेकर चलो। इससे शायद आप सबकी कुछ मदद हो जाए।’

विज्ञापन

9 of 9
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके

 

हाल ही में फिल्म क्रिटिक और एक्टर केआरके ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रियी दी। उन्होंने ट्वीट किया कि, मैं बायकॉट बॉलीवुड का समर्थक नहीं हूं, लेकिन मैं यह नहीं चाहता कि बॉलीवुड शमशेरा और ब्रह्मास्त्र जैसी बकवास फिल्में बनाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें