फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितारों के होली सेलिब्रेशन और एशियानेट फिल्म अवार्ड्स सहित, ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

Fri, 22 Mar 2019 08:31 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Twitter
बॉलीवुड सितारों ने धूम-धाम से मनाई होली
बीती 21 मार्च को देशभर में होली का त्योहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। बॉलीवुड और होली के त्योहार का अपना खास संबंध रहा है। गुरुवार को सभी सितारों ने बड़े की अलग अंदाज में होली को सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर किसी ने पार्टी रखी तो किसी ने परिवार संग होली का आनंद लिया। हम आपको बताते हैं कि किस तरह से आपके फेवरेट सितारों ने होली मनाई। 
 
विज्ञापन

2 of 5
LV Sharada - फोटो : social media
कन्नड़ एक्टर एल वी शारदा का 78 की उम्र में निधन
साउथ सिनेमा की मशहूर एक्टर एल वी शारदा का निधन हो गया है। वह 78 की थीं। खबरों की मानें तो शारदा लंबे समय से ब्रेस्ट कैंसर की पीड़ित थीं। उनका संस्कार हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। शारदा मशहूर राजनेता एल सी वैनकेज राव की बेटी थीं। एल वी शारदा ने कन्नड़ सिनेमा की कई शानदार फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीता था। 
विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : social media
श्रद्धा कपूर जल्द कर सकती हैं शादी
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों के अलावा शादी को लेकर भी चर्चा में आ गई हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इस तरह की अफवाहें हैं कि श्रद्धा कपूर जल्द फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ शादी के बंधंन में बंध सकती हैं। हालांकि अभी तक अभिनेत्री की ओर से इस तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। खबरों की मानें तो श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ बचपन से दोस्त हैं लेकिन बीते कुछ सालों में इन दोनों के बीच ज्यादा नजदीकियां बढ़ी हैं। 

4 of 5
Nivetha Pethuraj - फोटो : file photo
मधुरई परिसर की तस्वीर शेयर करने पर विवादों में आईं निवेथा पेथुराज
साउथ सिनेमा की जान-मानी एक्ट्रेस निवेथा पेथुराज किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। इस बार वह कुछ तस्वीर और वीडियो को लेकर काफी चर्चा आ गई हैं। हाल ही में अभिनेत्री अपने दोस्तों के साथ मदुरै के मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने मदुरै मीनाक्षी अम्मन के परिसर की कुछ तस्वीरें और वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं।ऐसे में इन तस्वीरों से उनकी परेशानी बढ़ सकती है। खबरों की मानें तो मंदिर परिसर पर मोबाइल फोन ले जाना मना है। ऐसे में उनकी तस्वीरों से विवाद खड़ कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jayaram - फोटो : social media
साउथ के मशहूर एशियानेट फिल्म अवार्ड्स 2019 की घोषणा
दक्षिण भारत सिनेमा के मशहूर अवॉर्ड शो एशियानेट फिल्म अवार्ड्स 2019 का आयोजन किया गया। इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने शिरकत की। बताया जा रहा है एशियानेट फिल्म अवार्ड्स 2019 कोची में हुआ। इस बार शो एशियानेट फिल्म अवार्ड्स में जयराम को बेस्ट एक्ट और रहमान को बेस्ट विलेन का आवर्ड मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें