फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरीना के कारण विवाद में फंस सकती है सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है'

Sun, 12 Nov 2017 11:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Salman and katrina
फिल्म 'पद्मावती' के बाद अब फिल्म 'टाइगर जिंदा है' पर भी एक बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। दरअसल, सेंसर बोर्ड ने कैटरीना और सलमान के इस लव फैक्टर को लेकर गाइडलाइंस जारी करने की बात कही है...
विज्ञापन

2 of 5
टाइगर जिंदा है - फोटो : youtube
दरअसल, फिल्म में सलमान एक हिंदुस्तानी एजेंट का रोल कर रहे हैं और कैटरीना पाकिस्तानी जासूस के किरदार में नजर आएंगी। लेकिन डायरेक्टर ने दोनों के बीच रोमांस का तड़का लगाया है जो विवाद के घेरे में आ सकता है। लेकिन सेंसर बोर्ड इस क्रॉस बॉर्डर लव स्टोरी के पक्ष में दिखाई नहीं दे रहा है। अगर फिल्म में सलमान और कैटरीना के रोमांस पर कैंची चली तो इससे फिल्म पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
टाइगर जिंदा है - फोटो : SELF
सेंसर बोर्ड से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक भारत-पाक रोमांस और रिश्ते पर फिलहाल सीबीएफसी में अनऑफिशियल बैन लगा हुआ है। इस वजह से अगर किसी फिल्म के किरदार इन दो देशों से ताल्लुक रखते हैं या इनके बीच प्रेम कहानी दिखाई जाती है, तो फिल्म को प्रमाण पत्र मिलने में परेशानी हो सकती है। 

4 of 5
tiger zinda hain
बता दें कि इससे पहले भी सेंसर बोर्ड ने फिल्म मेकर करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में पाकिस्तानी कलाकारों की एंट्री और अनुष्का शर्मा के पाकिस्तानी रोल को लेकर भी असहमति जाहिर की थी। इसके बाद अनुष्का शर्मा के किरदार को पाकिस्तानी के बजाय लखनऊ से ताल्लुक रखने वाला दिखाया गया था। वहीं, करण जौहर ने वीडियो रिलीज करके साफ किया था कि वह भविष्य में किसी भी फिल्म में पाक कलाकारों को काम नहीं देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण, पद्मावती - फोटो : Twitter
बता दें कि फिलहाल डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'पद्मावती' को लेकर हो रहा विरोध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी और पद्मावती के बीच जो संबंध फिल्म में दिखाने की कोशिश की जा रही है, उसका इतिहास में कहीं भी जिक्र नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें