फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कास्टिंग डायरेक्टर का इंटरव्यू में खुलासा, हजारों के बीच ऐसे होता है स्टारकास्ट का सेलेक्शन

Sat, 27 Jul 2019 12:43 PM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
mukesh chhabra - फोटो : amar ujala
फिल्मों के बनने से पहले उसके कलाकारों का चयन करना भी एक अहम कार्य होता है। सही कलाकार चुनना बेहद जरूरी होता है क्योंकि वही है जो आगे जाकर फिल्म का चेहरा बनता है। बीते कुछ साल में इसी चयनकर्ता का सबसे चमकता चेहरा बनकर उभरे हैं मुकेश छाबड़ा। चिल्लर पार्टी, गैंग्स ऑफ वासेपुर, काए पो चे, रॉकस्टार और सुपर 30 की कास्टिंग करने वाले मुकेश छाबड़ा अब खुद फिल्म निर्देशक बन गए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Mukesh Chhabra - फोटो : file photo
आपने अभिनय की पढ़ाई भी की है तो अभिनेता बनते बनते कास्टिंग डायरेक्टर कैसे बन गए?
मैंने अभिनय की पढ़ाई इसलिए नहीं की कि मैं एक अभिनेता बनना चाहता था। ये कोर्स मैंने नौकरी पाने के लिए किया। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की थियेटर इन एजुकेशन में नौकरी पाने के लिए कम से कम क्वालिफिकेशन एक डिप्लोमा होना चाहिए या ग्रेजुएशन पूरी होनी चाहिए इसीलिए एक्टिंग का कोर्स किया था। अभिनेता नहीं बनना चाहता था। पर हां, जहां काम किया वहां एक्टिंग और कास्टिंग सभी कुछ करना पड़ता था। 
विज्ञापन

3 of 7
mukesh chhabra - फोटो : file photo
हिंदी सिनेमा में कास्टिंग डायरेक्टर का नाम आपके नाम से ही प्रचलन में आया, तो कैसे चयन करते हैं आप कलाकारों का?
मैं सबसे पहले तो कलाकार की सच्चाई देखता हूं कि वह किस तरह के संस्कारों के साथ आया है, कहां से आया है और किस जगह का है? अगर फिल्म गुजरात की है तो गुजराती कलाकारों को ज्यादा महत्व दूंगा, या राजस्थान की है तो राजस्थानियों को। फिर आखिरी पड़ाव उसकी निष्ठा होती है। कितनी निष्ठा, धैर्य और मन लगाकर वह ऑडीशन देते हैं और आगे काम करते हैं। चयन करने से पहले इन्हीं सब चीजों पर गौर करता हूं। 

4 of 7
Super 30 - फोटो : Social Media
फिल्म सुपर 30 की कास्टिंग की काफी तारीफ हो रही है, इसके बारे में बताइए हमारे पाठकों को?
बहुत ही ज्यादा कठिन और चुनौतीपूर्ण कार्य था यह। उन 30 बच्चों का चयन करने में मुझे सात महीनों से ज्यादा का वक्त लगा। बच्चे एक खास वर्ग के चाहिए थे और कहानी बिहार की थी तो पहले सोचा कि वहीं जाते हैं। वहां के लोगों से मिले। हमने सात लोगों की टीम बनाई फिर करीब 14 हजार बच्चों का ऑडीशन लिया। उस समय यही देखना था कि कौन कौन उम्र और भाषा के अनुसार किरदार के लिए सही बैठता है। उन सभी में से हमने दो सौ बच्चे चुने फिर गिनती सौ तक पहुंची। इन सौ बच्चों के साथ हमने महीनों वर्कशॉप्स कीं और फिर उन्हीं में से अंतिम 30 बच्चे चुने गए। 
विज्ञापन

5 of 7
Gangs of wasseypur - फोटो : social media
रॉकस्टार, गैंग्स ऑफ वासेपुर और काए पो चे जैसी फिल्मों ने आपका नाम बनाया है। इन फिल्मों ने आपको कितना फायदा पहुंचाया?
अपनी बड़ाई नहीं करूंगा पर इतना कहूंगा कि बहुत भाग्यशाली रहा हूं। सभी से बहुत प्यार भी मिला। फिल्म इंडस्ट्री में नए कलाकारों को लाने और उन उम्दा कलाकारों के कारण ही आज मुझे इतनी इज्जत मिल रही है। जिन-जिन का चयन मैंने किया है आज वे बड़े बड़े स्टार बन गए हैं। मुझे बहुत खुशी होती है क्योंकि मैं उनकी सफलता में एक छोटा सा हिस्सा हूं लेकिन असली कार्य उन्हीं का है। 
विज्ञापन

6 of 7
dil bechara casting - फोटो : file photo
फिल्म दिल बेचारा से आप पहली बार निर्देशक की कुर्सी पर बैठने जा रहे हैं। कैसे आया निर्देशक बनने का ख्याल? 
फिल्म बनाने का मन तो हमेशा से ही था। जब असिस्टेंट डायरेक्टर था तब भी बहुत मन था। पर पहले मुझे खुद को इतना लायक बनाना था कि मैं निर्देशक बनने के लायक बन जाऊं इसलिए पहले मैंने फिल्म बनाने का हर एक पहलू देखा और उस पर काम भी किया। काफी वक्त मेहनत करने के बाद जाकर मैंने कुछ सोचा और कोशिश कर कुछ बनाया है। 

फिल्म का नाम पहले किज्जी और मैनी था पर अब यह दिल बेचारा हो गया, वो क्यों ? 
ये निर्णय हम सबने मिलकर ही लिया था। हम सब जब फिल्म के नाम पर चर्चा कर रहे थे, तब हमने सोचा कि किज्जी और मैनी लोगों को समझ नहीं आएगा। वहीं दिल बेचारा एक हिंदी नाम है जिससे आराम से लोग खुद को जोड़ पाएंगे इसलिए हमने फिल्म का नाम बदल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sushant singh - फोटो : social media
आपने ही सुशांत के करियर की शुरूआत की, आज आप उन्हीं की फिल्म के साथ निर्देशन में शुरूआत कर रहे हैं। कैसा रहा है आपका और सुशांत का रिश्ता? 
एक रिश्ता ऐसे ही बनता है धीरे धीरे समय के साथ रिश्ता गहरा होता चला जाता है। आज वह जहां पहुंच गया है वह उसका हकदार है। मुझे लगता है वह एक उम्दा और अनुभवी अभिनेता है। एक दोस्ती की बुनियाद विश्वास पर बनती है, उसने मुझमें बहुत विश्वास दिखाया है। वह एक बहुत ही अच्छा इंसान है, काम के प्रति पूरी निष्ठा दिखाता है। 

आजकल किन-किन फिल्मों की कास्टिंक पर काम कर रहे हैं आप? 
अभी हाल ही में 83, ब्रह्मास्त्र, लव आजकल 2 की कास्टिंग की है। उसके अलावा बागी 3 है, आरएक्स 100 है और आने वाली सीरीज डेली क्राइम 2 की कास्टिंग चल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें