फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कास्टिंग डायरेक्टर कृष कपूर का निधन, 28 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Thu, 04 Jun 2020 10:26 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कृष कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कास्टिंग डायरेक्टर कृष कपूर का 28 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत ब्रेन हैमरेज की वजह से हुई। पहले ऐसी खबरें थीं कि सड़क दुर्घटना में कृष कपूर की जान चली गई लेकिन उनके परिवार ने इन खबरों का खंडन किया है।
विज्ञापन

2 of 5
कृष कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कृष कपूर के मामा सुनील भल्ला ने बताया कि 'मुंबई के उपनगरीय मीरा रोड स्थित घर पर कृष को ब्रेन हैमरेज हुआ और वो बेहोश हो गया। उसे कोई बीमारी नहीं थी और पूरी तरह स्वस्थ था। 31 मई को वह अचानक गिर गया और खून बहना शुरू हो गया। ब्रेन हैमरेज के चलते उसकी मौत हो गई।'
विज्ञापन

3 of 5
कृष कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कृष कपूर अपने पीछे मां, पत्नी और सात साल की बच्ची छोड़ गए हैं। कृष की मुख्य फिल्मों की बात करें तो उन्होंने महेश भट्ट की 'जलेबी' और कृति खरबंदा स्टारर 'वीरे की वेडिंग' के लिए कास्टिंग डायरेक्टर का काम किया था।  

4 of 5
वाजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले कुछ समय में हिंदी सिनेमा जगत ने कई बड़े सितारों को खो दिया। एक जून को संगीतकार वाजिद खान का मुंबई के एक अस्पताल में महज 42 साल की उम्र में निधन हो गया। वाजिद किडनी इंफेक्शन की समस्या से जूझ रहे थे। आखिरी वक्त में वो कोरोना से भी संक्रमित हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इरफान खान, ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले अभिनेता इरफान खान का निधन 29 अप्रैल को हो गया था। साल 2018 में इरफान खान को पता चला था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। निधन से पहले तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन वो जिंदगी की जंग हार गए। इरफान खान की मौत से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि अगले ही दिन 30 अप्रैल को दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। वो कैंसर (Leukemia) से पीड़ित थे। करीब एक साल तक उनका अमेरिका में इलाज भी चला था लेकिन इसके बाद भी वो बीमारी से जंग नहीं जीत पाए।

आराध्या बच्चन से लेकर करिश्मा कपूर के बच्चों तक, इस स्कूल में पढ़ते हैं बॉलीवुड सेलेब्स के बच्चे, फीस सुनकर हो जाएंगे हैरान
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें