फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल में फंसे अर्जुन रामपाल पर हुआ केस दर्ज, एक करोड़ रुपए न चुकाने का लगा आरोप

Fri, 15 Feb 2019 08:43 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर अर्जुन रामपाल एक बड़े विवाद में फंस गए है। अर्जुन पर एक करोड़ रुपए न चुकाने का आरोप लगा है। एक एंटरटेनमेंट कंपनी के मुताबिक उन्होंने एक करोड़ रूपए का लोन तो लिया लेकिन उसे वापस नहीं किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन ने पिछले साल मई महीने में वाईटी एंटरटेनमेंट नाम की कंपनी से ब्याज पर 1 करोड़ रुपए लिए थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Arjun Rampal
इस लोन को लेते समय यह शर्त थी कि वह 90 दिन के अंदर 12 फीसदी ब्याज के साथ पूरा लोन वापस लौटा देंगे, लेकिन कंपनी के मुताबिक अर्जुन ने ऐसा नहीं किया। इस पर कंपनी ने अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। 
विज्ञापन

3 of 6
अर्जुन रामपाल
इस पूरे विवाद पर अर्जुन रामपाल की सफाई भी आ गई है। अर्जुन के मुताबिक उन्होंने कंपनी से लिए कर्ज का पूरा भुगतान कर दिया है। इसके बावजूद कंपनी ने उनके खिलाफ केस कर दिया। उन्होंने कहा कि सुनवाई के दौरान मैं कोर्ट में साबित कर दूंगा।

4 of 6
Arjun Rampal
वहीं वाईटी एंटरटेनमेंट आरोप लगा रही है कि अर्जुन ने एक पोस्ट डेटेड चेक दिया था। जब 23 अगस्त 2018 को उसे कैश करने की कोशिश की गई तो खाते में पैसे न होने की वजह से चेक बाउंस हो गया।
विज्ञापन

5 of 6
Arjun Rampal
मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि 8 अक्टूबर 2018 में अर्जुन को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा 138 के तहत कानूनी नोटिस भेजा गया था। नोटिस के मुताबिक, उन्हें 14 दिन के अंदर ब्याज सहित लोन की राशि का भुगतान करना था, लेकिन अर्जुन ऐसा नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Arjun Rampal
कंपनी ने 29 अक्टूबर को अंधेरी मेट्रोपोलिटन कोर्ट में रामपाल के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। इसके बाद अर्जुन रामपाल ने 22 नवंबर को 7.5 लाख रुपए दिए थे, लेकिन पूरे कर्ज का भुगतान नहीं किया। बीते मंगलवार को उनके खिलाफ बंबई हाईकोर्ट में एक करोड़ 50 हजार रुपए की रिकवरी के लिए कॉमर्शियल मुकदमा दायर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें