देश में सर्वव्यापी लॉकडाउन के दौरान जहां एक ओर देश की जनता 'महाभारत' और 'रामायण' जैसे कार्यक्रमों को देखकर दूरदर्शन की टीआरपी बढ़ाती रही, वहीं दूसरी ओर देश के युवाओं के बीच सोशल मीडिया पर एक दूसरी महाभारत छिड़ी हुई है। सोशल मीडिया पर जारी इस महाभारत की शुरुआत यूट्यूब से हुई और टिक टॉक को लपेटकर इंस्टाग्राम तक जा पहुंची। बाद में यह कहानी फिर से यूट्यूब पर वापस आई और अब खुद यूट्यूब को ही इस महाभारत को खत्म करने के लिए आगे आना पड़ा। अगर आप नहीं जान पाए हैं तो बता दें कि हम कैरीमिनाटी और आमिर सिद्दीकी के बीच पैदा हुई खींचतान की बात कर रहे हैं। आइए बताते हैं कि इस महाभारत को शुरू होने से लेकर खत्म होने तक की पूरी कहानी क्या है।