पूजा हेगड़े
- फोटो : social media
बॉलीवुड में कैसे मिली एंट्री
पूजा हेगड़े अभिनेता रणबीर कपूर के साथ हीरो माइस्ट्रो के एड में नजर आई थीं और इसी एड के बाद उन्हें बॉलीवुड में एंट्री मिली थी। इस एड में पूजा हेगड़े के काम से फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर की पत्नी सुनीता काफी इंप्रेस हुई थीं, जिस वजह से उन्होंने पूजा को फिल्म 'मोहनजोदड़ो' के ऑडिशन के लिए बुलाया था और पूजा ने इस ऑडिशन को पास भी कर लिया था। हालांकि, 'मोहनजोदाड़ो' बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। पूजा हेगड़े को इससे पहले मणिरत्नम की एक फिल्म ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में आने के लिए वो फिल्म ठुकरा दी थी। इसके तीन साल बाद पूजा हेगड़े बॉलीवुड की फिल्म 'हाउसफुल 4' में दिखी थीं।