फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा के साथ धोखाधड़ी का मामला: कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया की बहन गिरफ्तार

Thu, 28 Jan 2021 03:03 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कपिल शर्मा - फोटो : Sony TV
कॉमेडियन कपिल शर्मा की वैनिटी वैन के धोखाधड़ी वाले मामले में मुंबई पुलिस ने कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया की बहन को गिरफ्तार कर लिया है। कंचन ‘दिलीप छाबड़िया डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड’ कंपनी की सीईओ हैं।
विज्ञापन

2 of 6
कपिल शर्मा - फोटो : instagram
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने कंचन को बुधवार को दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव स्थित एक रेस्तरां से गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने कहा कि वह लगातार गिरफ्तार से बचने की कोशिश कर रही थीं।

 
विज्ञापन

3 of 6
दिलीप छाबड़िया
सहायक पुलिस निरीक्षक सचिव वाजे, पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे थे। अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई पूरे मामले में कंचन की कथित भूमिका सामने आने के बाद की गई है।
 

4 of 6
दिलीप छाबड़िया - फोटो : फाइल
बता दें कि कपिल शर्मा ने दिलीप छाबड़िया को अपनी वैनिटी वैन डिजाइन करने के लिए साल 2017 में छह करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन दिलीप ने तीन साल गुजर जाने के बाद भी कपिल को गाड़ी डिलीवर नहीं की। इस मामले में कपिल ने एक केस दर्ज कराया था। 
 
विज्ञापन

5 of 6
कपिल शर्मा - फोटो : social media
अब कपिल शर्मा से पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस ने एक नई एफआईआर दर्ज की है। बीते गुरुवार को कपिल अपना बयान दर्ज कराने मुंबई क्राइम ब्रांच के ऑफिस पहुंचे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कपिल शर्मा - फोटो : Social Media
मीडिया से बातचीत के दौरान कपिल ने कहा था कि मैंने दिलीप छाबड़िया और उनके स्कैम के बारे में अखबार में पढ़ा था, जिसके बाद मैंने मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिलने का फैसला किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें