कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म की कुल कमाई
'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' ने पहले दिन 4.2 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अपना खाता खोला था, जिसके बाद गुजरते दिनों के बाद लगातार इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई। वहीं फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो यह अब तक 13.35 करोड़ रुपये बटोर चुकी है। इसमें एंथनी मैकी, डैनी रामीरेज, शिरा हास, कार्ल लंबली, लिव टेलर, हर्ष नायर और हैरीसन फोर्ड जैसे बड़े सितारे शामिल हैं। इसका निर्देशन जूलियस ओनाह ने किया है।
पिछले पांच वर्षों में रिलीज हुईं मार्वल की फिल्मों का भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन