मृणाल ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी के मुताबिक मृणाल ठाकुर 17 से 19 मई तक कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए फ्रेंच रिवेरा में होंगी। बहुत कम समय में मृणाल न केवल भारतीय फिल्म उद्योग में सबसे अधिक मांग वाला युवा चेहरा बन गई हैं, बल्कि अपने सहज फैशन विकल्पों के लिए भी वह जानी जाती हैं। 2022 में ‘सीता रामम’ के साथ दक्षिण में अपनी शुरुआत के बाद मृणाल बहुत कम समय में एक राष्ट्रीय अभिनेत्री बन गईं।