फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2022: कान फिल्म फेस्टिवल से सामने आया ऐश्वर्या राय का पहला लुक, गुलाबी ड्रेस में लगीं बला की खूबसूरत

Wed, 18 May 2022 08:16 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन के साथ दो दिन पहले ही कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो चुकी  हैं। हर साल की तरह अभिनेत्री इस बार भी अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। जल्द ही ऐश्वर्या राय रेड कार्पेट पर रैंप वॉक करती नजर आएंगी। फिलहाल कान फिल्म फेस्टिवल से अभिनेत्री का पहला लुक वायरल हो रहा है। वह एक शैंपू के ब्रांड प्रमोशन के दौरान स्पॉट की गईं। इस दौरान अभिनेत्री ने गुलाबी रंग का सूट पहना है।
विज्ञापन

2 of 4
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल हो रही तस्वीरों में अभिनेत्री बला की खूबसूरत लग रही हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या की पुरानी फोटोज भी वायरल हो रही थीं, जिन्हें उनका कान फिल्म फेस्टिवल का लुक बताया जा रहा था। नई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री ने गुलाबी रंग के ब्लेजर के साथ मैचिंग पैंट और फुटवियर कैरी किए थे। अभिनेत्री ने अपने बालों को खुला रखा था। 
विज्ञापन

3 of 4
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
दो दिन पहले ऐश्वर्या को बेटी आराध्या बच्चन और पति अभिषेक बच्चन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान अभिनेत्री ने काले रंग की लैगिंग, ओवरकोट और हील्स कैरी किए थे। वहीं अभिषेक बच्चन ने ग्रे रंग की जींस और नीले कलर की हुडी पहनी हुई थी। अभिनेत्री की बेटी आराध्या बच्चन नीले रंग की जींस और गुलाबी कलर के टॉप में नजर आ रही थी।
विज्ञापन

4 of 4
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Dabboo ratnani instagram
फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण, आर माधवन, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रसून जोशी के अलावा भी कई अन्य लोगों ने शिरकत की। कान फिल्म फेस्टिवल में इस बार भारत को कंट्री ऑफ ऑनर के लिए आधिकारिक तौर पर आमंत्रित किया गया है। समारोह की शुरुआत होने के बाद केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल और अन्य मेहमानों के लिए डिनर का भी आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें