Deepika Padukone
- फोटो : Instagram
पिछले 21 साल से लॉरियल कांस फिल्म फेस्टिवल का आधिकारिक मेकअप पार्टनर है। दीपिका के बाद लॉरियल से जुड़ीं ऐश्वर्या राय भी कांस फिल्मोत्सव के रेड कार्पेट पर दिखेंगी। वह पिछले 17 सालों से इस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में शिरकत कर रही हैं। वह इस बार वह 12 और 13 मई को इवेंट में शामिल होंगी। इससे पहले फेस्टिवल में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और हुमा कुरैशी नजर आ चुकी हैं। वहीं सोनम कपूर 14 मई को महोत्सव का हिस्सा बनेंगी।