फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2022: उर्वशी ने कहा- लियोनार्डो डिकैप्रियो ने की मेरी तारीफ, फैंस बोले- झूठी...

Sat, 28 May 2022 12:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की है। इस बीच अभिनेत्री ने दावा किया है कि हॉलीवुड सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो ने कान 2022 में उनकी काफी तारीफ की है। इतना ही नहीं अभिनेता ने उन्हें प्रतिभाशाली अभिनेत्री के रूप में बधाई भी दी। उर्वशी की यह बात इंटरनेट पर लोगों के गले नहीं उतरी और उन्होंने उर्वशी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। नेटिजंस के लिए उनकी बातों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। इसलिए, कई लोग तो उन्हें झूठा तक कह रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
उर्वशी बोलीं- 'एक सपना सच हुआ'
उर्वशी का कहना है कि अमेरिकी एक्टर से मिलना उनके लिए सपना सच होने जैसा था। उन्होंने कहा, 'लियोनार्डो डिकैप्रियो से तारीफ मिलने के बाद मैं घबरा गई थी। शब्द कम पड़ गए थे। मैं बहुत भावुक थी और अपनी आंखों में खुशी के आंसू महसूस कर पा रही थी। उर्वशी ने कहा, 'मैं शर्मा रही थी। उन्होंने एक बहुत ही टैलेंटेड अभिनेत्री के तौर पर मेरी तारीफ की। क्या कल रात वाकई में ऐसा हुआ था? क्या मैं खूबसूरत पलों के बारे में सपना देख रही थी?'
विज्ञापन

3 of 4
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
नेटिजंस ने लगाई क्लास
उर्वशी ने काफी उत्साहित होकर हॉलीवुड एक्टर से मुलाकात के बारे में बताया। लेकिन, नेटिजंस ने उनके दावों पर भरोसा ही नहीं किया। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'मैं वाकई में उर्वशी रौतेला की तारीफ करता हूं, क्योंकि उन्हें परवाह नहीं है कि वह झूठ बोल रही हैं। वह सिर्फ झूठ बोल रही हैं।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'लियोनार्डो ने यकीनन उर्वशी रौतेला की 'वर्जिन भानुप्रिया', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती', 'हेट स्टोरी 4', 'पागलपंती" जैसी फिल्मों में उनका शानदार अभिनय देखा होगा।' कई लोगों को इस बात पर भी शक था कि लियोनार्डो इस साल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए होंगे, क्योंकि रेड कार्पेट में उनकी कोई तस्वीर नहीं थी। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लियोनार्डो को गुरुवार को कान 2022 में 'एम्फार चैरिटी गाला' में रॉबर्ट डी नीरो के साथ बातचीत करते हुए देखा गया था दोनों एक-दूसरे के बगल में बैठे हुए एक गहरी बातचीत में मगन दिखे थे।
विज्ञापन

4 of 4
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम@urvashirautela
उर्वशी ने इस साल किया डेब्यू
आपको बता दें कि अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने इस साल अपना कान में डेब्यू किया है। कान फिल्म फेस्टिवल 2022 में उर्वशी कई भारतीय सेलेब्स के साथ पहुंची थीं। उन्होंने इस इवेंट के रेड कार्पेट पर भी अपना जलवा बिखेरा। उर्वशी रौतेला की बात करें तो 2015 में उन्हें मिस डीवा यूनिवर्स का ताज पहनाया गया था।  उर्वशी ने 75वें कान फिल्म फेस्टिवल में फॉरएवर यंग और एल्विस की स्क्रीनिंग को अटेंड किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें