aishwarya rai
- फोटो : twitter
हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन अपने परिवार के साथ मुंबई के एक रेस्तरां में खाना खाने गई थीं। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या का हाथ थामे नजर आ रही थीं। बस फिर क्या था ट्रोल्स को बहाना मिल गया और उनकी आलोचना करनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा- 'बहुत प्यारी बच्ची है, लेकिन हमेशा उसके साथ न रहे। उसे अन्य बच्चों की तरह स्वतंत्र रहना सीखना चाहिए।'