फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2018: गुलाबी लिबास में दीपिका ने किया हैरान, लोगों ने पूछा रणबीर के नाम का टैटू कहां गया?

Sat, 12 May 2018 03:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Deepika Padukone
कांस फिल्म फेस्टिवल 2018 की रेड कार्पेट पर अपनी आखिरी झलक में दीपिका पादुकोण ने सभी को हैरान कर दिया। आशी स्टूडियो की इस डिजाइनर ड्रेस में वह नए अवतार में नजर आईं। हालांकि, इस बार उनकी ड्रेस से ज्यादा चर्चा उनके टैटू की हुई।
विज्ञापन

2 of 5
Deepika Padukone
दीपिका पादुकोण जब इस आउटफिट में रेड कार्पेट पर उतरीं, तो उनके गले के पीछे टैटू गायब था। जैसे ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं, लोगों ने पूछा कि क्या उन्होंने टैटू हटवा लिया है?बता दें कि दीपिका जब रणबीर कपूर को डेट कर रही थीं, तब उन्होंने उनके नाम का टैटू बनवाया था। ब्रेकअप के बाद भी उन्होंने उसे हटवाया नहीं।
विज्ञापन

3 of 5
Deepika Padukone
पिछले बार भी जब दीपिका कांस फिल्म महोत्सव में गई थीं तब उनका टैटू नजर आया था। इस बार भी कांस जाने से पहले उनकी एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें वह जिम में कसरत कर रही थीं और गले पर टैटू साफ दिख रहा था। मगर इस बार उनरी रेड कार्पेट अपीयरेंस के दौरान वह मिसिंग था।

4 of 5
Deepika Padukone
दरअसल, दीपिका ने अपना टैटू हटवाया नहीं है, सिर्फ उसे मेकअप से छिपाया है। यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने ऐसा किया हो। एक साबुन के विज्ञापन के दौरान भी उन्होंने अपना टैटू इसी तरह गायब करवाया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें