फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhavi Mittal: कैंसर सर्वाइवर छवि मित्तल को ट्रोल करना यूजर को पड़ा भारी, अभिनेत्री ने यूं दिया करारा जवाब

Tue, 05 Jul 2022 06:11 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री छवि मित्तल ने कुछ समय पहले ही खुलासा किया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हालांकि, छवि की सर्जरी हो चुकी है और अब वह धीरे-धीरे रिकवर हो रही हैं। छवि मित्तल ने अपने इन मुश्किल दिनों के बारे में सोशल मीडिया पर खुलकर बात की थी। वह लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। लेकिन अब अभिनेत्री को इसी वजह से ट्रोल होना पड़ा है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने छवि मित्तल पर सिम्पथी लेने का आरोप लगाया है, जिस पर अभिनेत्री ने भी करारा जवाब दिया।
विज्ञापन

2 of 4
छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया
छवि मित्तल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो एक यूजर का स्क्रीनशॉट है। इस पोस्ट के साथ छवि मित्तल ने लिखा है कि यह कमेंट मेरी उस पोस्ट का है, जिसमें मैंने अपने ब्रेस्ट कैंसर का खुलासा किया था। इस दौरान लोगों ने मुझे लेकर काफी सारे कमेंट किए हैं। मैंने अपनी मर्जी से ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी को नहीं चुना है। यहां दुख की बात यह है कि इतनी बड़ी बीमारी होने के बाद भी आप अपनी हालत को शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे अभिनेत्री ने बताया कि यहां तक कि आपका सबसे करीबी शख्स भी यह महसूस नहीं कर सकता है। आप इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं कि इसके बारे में लोगों को बताने में मुझे कितनी हिम्मत की जरूरत पड़ी है। अभिनेत्री ने आगे बताया कि मुझमें हिम्मत थी और इसी वजह से मैंने इस बारे में बात की। लेकिन आप लोग तो इस कैंसर के मरीज को भी ट्रोल कर रहे हैं। अभिनेत्री के मुताबिक, लोग उनकी जिंदगी में निगेटिविटी घोल रहे हैं।  

विज्ञापन

4 of 4
छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि छवि मित्तल जब अस्पताल में चेस्ट पर लगी चोट का इलाज करवाने गई थीं तब उन्हें कैंसर के बारे में पता चला था। इसके बाद अभिनेत्री का तुरंत इलाज करवाया गया। लेकिन अपने इलाज के दिनों में छवि ने अपने पॉजिटिव एटीट्यूड से हर किसी को हैरान कर दिया। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह अस्पताल में डांस करती दिखी थीं। फैंस ने छवि के हौसले की खूब तारीफ की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें