शाहरुख खान सिर्फ बॉलीवुड के किंग ही नहीं बल्कि अपने फैंस के लिए भगवान समान भी रहे हैं। शाहरुख एक आदर्श व्यक्ति हैं जो सबका ख्याल रखना जानते हैं। अक्सर देखा जाता है कि शाहरुख खान से मिलने या उन्हें देखने के लिए उनके फैन्स सारी हदें तोड़ देते हैं। शाहरुख सोशल मीडिया पर भी अपने फैन्स को धन्यवाद देते रहते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
आपको बता दें कि शाहरुख की एक और फैन उनकी जबरदस्त दिवानी हैं लेकिन फिलहाल उसकी हालत बहुत खराब है। अरुणा पीके शाहरुख खान की सबसे बड़ी फैन हैं। अरुणा कैंसर से जूझ रही हैं। अरुणा की अंतिम इच्छा है कि वो शाहरुख खान से एक बार मिल सकें।
विज्ञापन
3 of 4
उनकी इस इच्छा के सामने आने के बाद लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया है। लोग चाहते हैं कि अरुणा की ये इच्छा पूरी हो। कई सारे लोगों ने अरुणा की फोटो के साथ #SRKMeetsAruna हैशटैग इस्तेमाल करते हुए इसे खूब ट्वीट और शेयर किया है। अब यह एक ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया है।
कई लोगों ने शाहरुख से अपील भी की है कि शाहरुख इस फैन से जरूर मिलें। उम्मीद की जा रही है कि शाहरुख अपनी इस खास फैन को निराश नहीं करेंगे और उनकी अंतिम इच्छा जरूर पूरी करेंगे।