फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड कलाकार भी नहीं रहे 'कैंसर' से अछूते, ताहिरा कश्यप से लेकर सोनाली बेंद्रे तक ने जीती जंग

Mon, 03 Feb 2020 04:10 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विश्व कैंसर दिवस - फोटो : Social Media
4 फरवरी को देशभर में 'विश्व कैंसर दिवस' मनाया जाता है। कैंसर एक ऐसी घातक बीमारी है जिससे देश में सबसे ज्यादा मौतें होती हैं। इससे लोगों को जागरुक करने की भी कोशिश समय-समय पर की जाती रही है। इस बीमारी से आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड भी अछूता नहीं रहा। बॉलीवुड में भी कई ऐसे सेलिब्रिटीज हैं जो इस बीमारी का शिकार हुए हैं। लेकिन इन दिनों कैंसर को लेकर बढ़ रही जागरुकता की वजह से इन स्टार्स ने कैंसर से जंग जीत ली है। आइये जानते हैं उन स्टार्स के बारे में जिन्होंने कैंसर से जंग जीतकर खुद को एक बार फिर से स्थापित किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
lisa ray - फोटो : social media
लीसा रे
बॉलीवुड अभिनेत्री लीसा रे ने साल 2001 में फिल्म 'कसूर' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म से लीसा ने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। लेकिन साल 2009 में लीजा रे 'मल्टीपल माइलोमा' नाम के कैंसर से डायग्नोज हुईं। यह एक रेयर कैंसर है जो कम ही लोगों में पाया जाता है। साल 2010 में लिसा ने स्टेम सेल ट्रांसप्लांट करवाकर इस कैंसर से के खिलाफ जंग जीत ली। लेकिन आज भी उनका इलाज जारी है, और वो सिर्फ जूस, स्मूदीज और सब्जियां ही खाती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
sonali bendre - फोटो : instagram
सोनाली बेंद्रे
अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे साल 2019 में हाई ग्रेड कैंसर से डायग्नोज हुई थीं। सोनाली ने इसकी जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी थी। सोनाली के इस पोस्ट के बाद से उनके फैन्स काफी निराश हो गए थे। जिसके बाद न्यूयॉर्क में उनका इलाज चला और उन्होंने कैंसर से जंग जीत ली।

4 of 6
Tahira Kashyap - फोटो : Social Media
ताहिरा कश्यप
कैंसर से जंग लड़ने वाली सेलिब्रिटीज में बॉलिवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप भी शामिल हैं। आमतौर पर जहां लोग इस बीमारी को छिपाने की कोशिश करते हैं लेकिन ताहिरा ने सोशल मीडिया पर अपनी कैंसर सर्जरी से लेकर बाल्ड लुक तक वाली तस्वीरें साझा कीं। ताहिरा ने बड़ी ही जिंदादिली और हिम्मत से कैंसर के साथ लड़ाई की और जीत भी हासिल की। बता दें कि ताहिरा को ब्रैस्ट कैंसर था।
विज्ञापन

5 of 6
इरफान खान - फोटो : self
इरफान खान
बॉलीवुड के शानदान अभिनेता में से एक इरफान खान भी इस बीमारी से अछूते नहीं रहे। इरफान को न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर डिटेक्ट हुआ था। जिसके इलाज के लिए वो लंदन गए ते। कुछ महीनों तक इरफान ने लंदन में ही रहकर इलाज करवाया। इस दौरान इरफान की हालत काफी बिगड़ गई थी। लेकिन इरफान अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं और अपनी आगामी फिल्म 'हिंदी मीडियम 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
manisha koirala - फोटो : social media
मनीषा कोइराला
बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला को साल 2012 में ओवेरियन कैंसर का पता चला था। इसके बाद करीब 6 महीने तक मनीषा का अमेरिका में इलाज चला। मनीषा ने अपनी इच्छाशक्ति और हिम्मत के बल पर कैंसर जैसी बीमारी से जंग जीत ली। कैसर की बीमारी से लड़ने के बाद मनीषा ने एक किताब भी लिखी जिसमें उन्होंने अपने संघर्ष के बारे में बताया। इस किताब का नाम है, 'Healed: How Cancer Gave Me A New Life'.

पढ़े: इन 'प्लस साइज' अभिनेत्रियों ने बदल दी 'जीरो फिगर' की परिभाषा, बढ़े वजन के साथ किया टीवी पर राज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें