कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भी बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के कायल हैं। मंगलवार शाम 'कनाडा-इंडिया ए सेलिब्रेशन ऑफ फिल्म' कार्यक्रम में पीएम ट्रूडो अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 6
Justin Trudeau
इस पार्टी में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे सूट-बूट में नजर आए, वहीं पीएम ट्रूडो ने शेरवानी में इंडियावालों का दिल एक बार फिर जीत लिया। यही नहीं, उनकी पत्नी और बच्चे भी भारतीय पारंपरिक पोशाक में कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 6
Justin Trudeau
पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जस्टिन ट्रूडो की पत्नी सोफी के साथ-साथ उनके बच्चे जेवियर और एला भी शाहरुख खान के साथ काफी देर तक बातें करते दिखे। हालांकि, उनके छोटे बेटे हैड्रियन तस्वीरों में नजर नहीं आए।
4 of 6
Justin Trudeau
बॉलीवुड एक्टर और फिल्म मेकर फरहान अख्तर ने पीएम जस्टिन ट्रूडो से अपनी इस मुलाकात की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। साथ ही उन्होंने लैंगिक भेदभाव पर पीएम के फैसलों को प्रेरणादायी भी बताया।
विज्ञापन
5 of 6
Aamir Khan
इस कार्यक्रम में शाहरुख खान के अलावा आमिर खान, अनुपम खेर और आर माधवन समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे नजर आए।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो 8 दिनों के लिए भारत दौरे पर हैं। उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत आगरा के ताजमहल से की। 23 फरवरी को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे।