फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटर से छोटे पर्दे की 'बहू' और फिर से मोदी की मंत्री, कुछ ऐसा रहा स्मृति ईरानी का सफर

Thu, 30 May 2019 11:07 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Smriti irani - फोटो : Twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कुल 58 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। वहीं एक जमाने में टीवी एक्ट्रेस रहीं स्मृति ईरानी को एक बार फिर से पीएम मोदी की कैबिनेट में जगह मिल गई है और जल्द ही ये भी साफ हो जाएगा कि वह इस बार कौन सा मंत्रालय संभालेंगी हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि स्मृति ईरानी का एक्ट्रेस से लेकर नेता बनने तक का सफर कैसा रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 7
Smriti Irani - फोटो : twitter
टीवी की दुनिया से राजनीति में कदम रखने वालीं स्मृति ईरानी का जन्म 23 मार्च 1976 को दिल्ली में हुआ था। स्मृति ईरानी 3 बहनों में सबसे बड़ी हैं। स्मृति ने होली चाइल्ड ऑक्जिलियम स्कूल से 12 क्लास तक पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने स्कूल ऑफ लर्निंग (पत्राचार), दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया था। गौरतलब है कि जब केंद्र में उन्हें मानव संसाधन मंत्री बनाया गया, तब उनकी शिक्षा को लेकर काफी विवाद हुआ था।
विज्ञापन

3 of 7
Smriti irani, ekta kapoor - फोटो : instagram
स्मृति ईरानी  ने सौंदर्य प्रसाधनों के प्रचार से लेकर मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में भी हिस्सा लिया। 1998 में स्मृति ने मिस इंडिया पेजेंट फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई। इसी साल वह मीका सिंह के एल्बम 'सावन में लग गई आग' के गाने 'बोलियां' में परफॉर्म करती नजर आईं। बता दें कि, मॉडलिंग में आने से पहले स्मृति एक फेमस रेस्टोरेंट में बतौर वेटर का काम करती थीं।

4 of 7
स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2000 में स्मृति ने सीरियल 'आतिश' और 'हम हैं कल आज और कल' से छोटे परदे पर एंट्री ली। दोनों ही सीरियल स्टार प्लस पर प्रसारित होते थे हालांकि, उन्हें पहचान एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से मिली। जिससे वह घर-घर में एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं। 'तुलसी विरानी' का रोल कर मशहूर हुईं स्मृति ईरानी को पहले एकता कपूर की टीम ने रिजेक्ट कर दिया था।'
विज्ञापन

5 of 7
स्मृति ईरानी,जोहर (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
स्मृति ने यह खुलासा करते हुए बताया था कि, 'मैं 20 साल तक टीवी से जुड़ी रही। इसने मुझे इंडियन पॉलिटिक्स में आने का प्लेटफॉर्म दिया और मैं इसके लिए हमेशा टीवी की आभारी रहूंगी। इसके अलावा, एकता कपूर ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है। कई लड़कियों के साथ जब मैं उनके यहां ऑडिशन देने गई थी तो मैं टीवी के लिए फिट नहीं थी। टीम के रिजेक्ट करने के बावजूद एकता ने मुझे शो के लिए सेलेक्ट किया।
विज्ञापन

6 of 7
smriti irani - फोटो : file photo
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के लिए स्मृति को 5 इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स, 4 इंडियन टेली अवॉर्ड्स और 8 स्टार परिवार अवॉर्ड्स मिले। इसके अलावा स्मृति ने 2001 में पौराणिक सीरियल 'रामायण' में सीता का किरदार भी निभाया। उन्होंने 'विरुद्ध' 'तीन बहुरानियां' और 'एक थी नायिका' जैसे कई सीरियल्स में भी काम किया। 2001 में उन्होंने पारसी एंटरप्रेन्योर जुबिन ईरानी से शादी कर ली।  जुबिन की पहली पत्नी का नाम मोना था। मोना और स्मृति पहले से ही दोस्त थे। जुबिन और मोना के अलग होने के बाद जुबिन ने स्मृति से शादी की। उनके एक बेटा और बेटी हैं। इसके अलावा स्मृति की एक सौतेली बेटी शानेल भी हैं। शानेल जुबिन और उनकी पहली पत्नी मोना की बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
smriti irani and rahul gandhi - फोटो : twitter
2003 में स्मृति ईरानी ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। इसके अगले साल ही उन्हें महाराष्ट्र की यूथ विंग का वाइस प्रेसिडेंट बना दिया गया। स्मृति ईरानी मोदी सरकार में मानव संसाधन और विकास मंत्री रह चुकी हैं और फिलहाल, सूचना और प्रसारण मंत्रालय संभाल रही हैं। साल 2014 में भी स्मृति ईरानी का अमेठी में राहुल गांधी से मुकाबला था। उस समय बहुत मार्जन से राहुल गांधी जीते थे। लेकिन इस बार स्मृति ईरानी ने अमेठी से राहुल गांधी को हराकर अपना हार का बदला लिया और अब वह दूसरी बार मोदी सरकार की कैबिनेट का हिस्सा बन गई हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें