नागरिकता कानून को लेकर निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) एक बार फिर से ट्वीट की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बार अनुराग ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की शादी और परिवार से जुड़ा ट्वीट किया। अनुराग का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। इस ट्वीट पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।