फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर राधिका सहित पांच सितारों ने दी प्रतिक्रिया, देखें किसने क्या कहा

Wed, 18 Dec 2019 08:47 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Radhika, Siddharth and Sonam Kapoor - फोटो : file photo
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जारी विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा। देश के कई हिस्सों में इसे लेकर लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। कई विश्वविद्यालयों में भी इस कानून के खिलाफ छात्र-छात्राएं गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इन विश्वविद्यालयों में जामिया मिल्लिया इस्लामिया, अलीगढ़ यूनिवर्सिटी, नदवा कॉलेज (लखनऊ) शामिल हैं। इस नागरिकता संशोधन कानून के अलावा राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर को लेकर भी बॉलीवुड हस्तियां प्रतिक्रिया दे रही हैं। जानिए किस सितारे ने क्या प्रतिक्रिया दी। 
विज्ञापन

2 of 7
Radhika Apte - फोटो : Social Media
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) को लेकर अभिनेत्री राधिका आप्टे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में राधिका ने लिखा- 'अगर आपको लग रहा है कि यह प्रदर्शन सिर्फ नागरिकता संशोधन कानून के लिए हैं तो यहां कई चीजें हैं जिस आप ध्यान नहीं दे रहे। इस कानून के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए किसी भी मुस्लिम रिफ्यूजी को भारत में नागरिकता नहीं दी जाएगी। समस्या ये है कि कौन सा राष्ट्र रिफ्यूजी को नागरिकता देने से पहले उसका धर्म देखता है? साबित करने के लिए तारीख दी जाएगी जिसमें आपको बताना होगा कि उस तारीख से पहले आप यहां पर रहे रहे हैं।' 
 
विज्ञापन

3 of 7
radhika apte
राधिका ने आगे लिखा- 'आप जानते हैं कि इससे सबसे ज्यादा बुरा प्रभाव किसपर पड़ेगा? गरीबों और पिछड़ों पर, जो अपने साथ ये दस्तावेज नहीं रखते। जब आप सबूत देने में असमर्थ होंगे, तो आपको बिना दस्तावेज के आए शरणार्थी कहा जाएगा। अगर  आप हिंदू, बौद्ध, सिख, जैन, पारसी और ईसाई हैं तो आपको शरणार्थी की तरह रहने दिया जाएगा। मुस्लिम हैं तो आपकी नागरिकता छीन ली जाएगी। असम में सरकार ने यह किया और पाया कि 19 लाख लोग ऐसे हैं, जिनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं है। इनमें से सात लाख मुस्लिम हैं। इस कानून के साथ सरकार आसानी से नागरिकता छीन लेगी। सरकार ने इन गैर कानूनी नागरिकों के लिए नजरबंद कैंप का निर्माण करना भी शुरू कर दिया है।'
 

4 of 7
sonam kapoor - फोटो : social media
अभिनेत्री सोनम कपूर ने नागरिकता संशोधन कानून पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अपने पोस्ट के साथ सोनम ने एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में तीन धर्मों का चित्रण किया गया है। पोस्ट में सोनम ने लिखा- 'मैं देख रही हूं कि दुनिया धीरे-धीरे जंगल में तब्दील हो रही है। मुझे लाखों लोगों का दुख महसूस होता है। जब मैं आकाश की ओर देखती हूं, तो मुझे लगता है कि सब कुछ बेहतरी के लिए बदल जाएगा, यह क्रूरता भी समाप्त हो जाएगी, शांति एक बार फिर लौट आएगी।'
 
विज्ञापन

5 of 7
zeeshan ayyub - फोटो : file photo
तनु वेड्स मनु में अहम भूमिका निभाने वाले जीशान अयूब ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया दी। जीशान हाल ही में दिल्ली के प्रेस क्लब में एक सभा में बोल रहे थे। इस दौरान जीशान ने कहा- 'आज वो लोग मुस्लिमों को नकारात्मक भूमिका वाला बना रहे हैं। अगर आप उन्हें निकाल भी दोगे तो आपको क्या लगता है कि वे लोग नया विलेन नहीं बनाएंगे? वे विलेन बनाना जारी रखेंगे। उन लोगों के पास दिखाने के लिए कोई काम नहीं है। अब लोग पाकिस्तान और कश्मीर से ऊब चुके हैं। अपने मनोरंजन के लिए बेवकूफ बना रहे हैं। मूर्ख मत बनो, एकता के साथ खड़े रहिए।'
विज्ञापन

6 of 7
Siddharth - फोटो : file photo
इस मामले पर साउथ के अभिनेता सिद्धार्थ ने भी ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। सिद्धार्थ ने ट्वीट किया- 'पहले वे मुसलमानों को, फिर ईसाईयों को, फिर दूसरे धर्मों को छांटेंगे, फिर वे दलित जातियों को किनारे करेंगे। इसके बाद महिलाओं के अधिकारों को छीनेंगे। वे हमेशा बांटने का रास्ता ढूंढेंगे। वे लोग नफरत का रास्ता ढूंढेंगे। यही उनका तरीका है। फासीवाद को न हो। भारत बचाओ।'  
 

जामिया मामले पर शाहरुख से क्यों पूछे जा रहे हैं सवाल?
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऋतिक रोशन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
वहीं ऋतिक रोशन ने भी इस मामले पर ट्वीट किया है। ऋतिक ने लिखा, 'भारत का नागरिक और एक पिता होने के नाते, देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में चल रही अस्थिरता को लेकर बहुत दुखी हूं। मैं शांति के लिए दुआ और उम्मीद करता हूं, जितनी जल्दी हो सके यह लौटे। महान शिक्षक अपने विद्यार्थियों से सीखते हैं। मैं दुनिया की सबसे यंग डेमोक्रेसी को सलाम करता हूं।'
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें