एसएस राजामौली फिल्म इंडस्ट्री के उन गिने-चुने लोगों में से हैं जिन्हें क्लासिक और सफल फिल्मों के लिए जाना जाता है। कर्नाटक में जन्में राजामौली एक भारतीय फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक हैं, फिलहाल उन्होंने ज्यादातर तेलुगु फिल्मों में ही निर्देशन किया है। अगर बात करें फिल्मों की तो राजामौली फिल्म बाहुबली के बाद चर्चा में आए थे। उनके बारे में कहा जाता है कि वह नास्तिक हैं, कि इस बारे में राजामौली ने कभी खुद कुछ नहीं कहा है, लेकिन कई सारी ऐसी चीजें हैं जिससे पता चलता है कि वह किसी शक्ति में विश्वास नहीं रखते हैं। हालांकि ऐसा लगता है कि बाहुबली की अपार सफलता बाद उनकी ये राय बदल गई थी। तो चलिए जानते हैं कि कैसे राजामौली में जागी भगवान के प्रति आस्था।