बंटी और बबली 2 में रानी मुखर्जी और सैफ अली खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सैफ और रानी ने इससे पहले ‘हम तुम’ और ‘ता रा रम पम’ जैसी चर्चित फिल्मों में साथ काम किया है। फिल्म में सैफ अली खान टिकट कलेक्टर बने हैं और फ्रेंचाइजी की इस दूसरी फिल्म में बंटी का किरदार करने के लिए सैफ ने अपना वजन भी काफी बढ़ाया है। कहानी के मुताबिक बंटी भी एक कॉनमैन से रिटायर हो चुका है। वह बबली उर्फ विमी के साथ पारिवारिक जीवन बिता रहा है। अपनी पत्नी को प्यार करने और अपने परिवार का पूरा ख्याल रखने के बाद राकेश भी बहुत बोर हो चुका है। छोटे से शहर के सुस्त जीवन ने उसकी फिटनेस को प्रभावित किया है। वह रोमांच चाहता है, वह रगों में वैसी ही एड्रिनेलीन की लहर चाहता है, जैसी लहर वह भारत में अद्भुत कॉन के रूप में महसूस करता था लेकिन यहां पर वह लकीर का फकीर बनने को मजबूर है।