फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट के दौरान जब पीयूष गोयल ने की 'उरी..' की तारीफ तो संसद में गूंजे 'How's the josh' के नारे

Fri, 01 Feb 2019 02:19 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Piyush Goyal Vicky Kaushal - फोटो : twitter
विक्की कौशल की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' की गूंज बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ संसद में भी सुनाई दी। संसद में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बजट पेश किया। बजट पेश करने के दौरान कुछ ऐसा हो गया कि सभी सांसद 'उरी' फिल्म के हिट डायलॉग को जोर जोर से दोहराने लगे। इस दौरान फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले एक्टर और सांसद परेश रावल की खुशी देखने लायक थी जो कैमरे में कैद हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
piyush goyal - फोटो : ani
यह पूरा वाकया तब हुआ जब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मनोरंजन जगत से जुड़ा बड़ा एलान कर रहे थे। पीयूष गोयल ने बजट पेश करते हुए कहा - 'हम सबको बॉलीवुड फिल्में देखने का शौक है। देशभर में फिल्म बनाने का काम तेजी से चल रहा है। फिल्मों के जरिए कई लोगों को रोजगार मिलेगा चाहे वो हिंदी सिनेमाजगत हो, तेलुगू, मलयालम या फिर क्षेत्रीय सिनेमा।'
विज्ञापन

3 of 5
Paresh Rawal - फोटो : twitter
इसके साथ ही पीयूष गोयल ने कहा - 'हम सब ने उरी फिल्म देखी बहुत मजा आया।' सिनेमाहॉल के अंदर जो जोश था वह देखने लायक था। पीयूष गोयल ने जैसे ही यह कहा उनके पीछे बैठे खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर सहित तमाम एनडीए के सांसद फिल्म का फेमस डायलॉग 'How's the josh' के नारे लगाने लगे। इन नारों की गूंज लोकसभा में काफी देर तक सुनाई देती रही। 

4 of 5
Paresh Rawal Uri - फोटो : twitter
खास बात यह है कि नारे के दौरान सांसद और एक्टर परेश रावल का चेहरा स्क्रीन पर दिखाया गया जो काफी खुश नजर आए। दरअसल, परेश रावल ने 'उरी' फिल्म में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल का किरदार निभाया है। आपको बता दें, 'उरी' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। यह फिल्म अभी तक 171 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की पकड़ को देखकर लगता है कि आंकड़ा और भी आगे जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Uri The Surgical Strike - फोटो : twitter
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक 'उरी' फिल्म को आई ओपनर फिल्म करार दिया है। तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक पहले नंबर पर 'उरी' 35 करोड़ के साथ, 'संजू' फिल्म 31.62 करोड़, 'पद्मावत'  31.75 करोड़ और 'सिंबा' 20.06 करोड़ रहा। यानी कि 'उरी' 2019 की आई ओपनर फिल्म रही जबकि 'संजू', 'पद्मावत' और 'सिंबा' साल 2018 की। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें