फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट पर यूजर्स ने फिल्मी डायलॉग से ऐसे लिए मजे, मीम्स देख खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे

Sat, 06 Jul 2019 09:16 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
memes on budget - फोटो : social media
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना पहला बजट पेश कर दिया। जिसके साथ ही सोशल मीडिया पर हैशटैग बजट 2019 ट्रेंड करने लगा। बजट से मिडिल क्लास को काफी उम्मीदें थीं लेकिन इस बजट में कुछ खास नहीं था जिससे लोगों को निराशा हुई। यूजर्स ने बॉलीवुड अंदाज में इस निराशा को व्यक्त किया जिसे देख आप भी खुद को हंसने से रोक नहीं पाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
बजट 2019, निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI
एक यूजर ने कैप्शन में लिखा- 'मिडिल क्लास सोच रहा था कि इस बार बजट में बंपर फायदे मिलेंगे। जिसके बाद गवर्नमेंट का रिएक्शन होता है ये दिल की बात अपने दिल में दबा के रखना।' यूजर ने इस कैप्शन के साथ दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का पोस्टर शेयर किया।  

 
विज्ञापन

3 of 6
बजट पेश करतीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई
वहीं एक अन्य यूजर ने पारले जी का पोस्टर शेयर किया जिसमें बच्चे के खाली हाथ हैं और कैप्शन में लिखा- 'मिडिल क्लास के लिए बजट।'

 

4 of 6
memes on budget - फोटो : social media
एक ने लिखा- 'मिडिल क्लास अपने फायदे के लिए बजट पर नजरें गड़ाए है। ऐसे में सरकार कहती हैं मेरी तरफ मत देखिए मैं आपकी कोई सहायता नहीं कर पाउंगा।' यूजर ने कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ की तस्वीर शेयर की। बता दें कि अमिताभ शो में अक्सर कंटेस्टेंट से ऐसा बोलते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
memes on budget - फोटो : social media
एक अन्य ने मुन्ना भाई एमबीबीएस का डायलॉग लिखा- 'ये तो शुरू होते ही खत्म हो गया।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
nirmala sitharaman - फोटो : PTI
एक यूजर ने लिखा- 'हर भारतीय ट्वीटर पर इस वक्त।' साथ ही फिल्म चुपके-चुपके का एक डायलॉग शेयर किया जिसमें लिखा है- 'मैं... मेरे को सब आता है.. मैं एक्सपर्ट हूं।'


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें