फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनंदन को वापस लाने के लिए बॉलीवुड ने छेड़ी मुहिम, अर्जुन कपूर से सुष्मिता सेन तक ने किया ट्वीट

Thu, 28 Feb 2019 08:41 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
abhinandan
पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनातनी चल रही है । बुधवार को पाकिस्तानी सेना के लड़ाकू विमान एलओसी पार कर भारत की सीमा में घुस गए । उनका पीछा करते हुए भारत के विमान ने भी उन पर हमला किया । एक MIG 21 विमान, पाकिस्तान की सीमा में ध्वस्त हो गया जिसमें एक एयरफोर्स ऑफिसर, विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान पाकिस्तान के कब्जे में है। 
विज्ञापन

2 of 6
Amitabh Bachchan - फोटो : social media
कुछ समय बाद पाकिस्तानी सेना की ओर से अभिनंदन के वीडियो जारी किए गए। इसमें अभिनंदन कह रहे हैं कि वो बिल्कुल ठीक हैं और पाकिस्तानी सेना ने उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है । अभिनंदन का ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ और देश के लोगों ने सरकार से कमांडर को वापस लाने की मांग की ।
 



 
विज्ञापन

3 of 6
Arjun Kapoor - फोटो : amar ujala
इस मुहिम में बॉलीवुड भी आगे आया है । बॉलीवुड हस्तियों ने टि्वटर पर अभिनंदन के जज्बे को सलाम करते हुए उन्हें सही सलमात वापस लाने की मुहिम छेड़ दी है । इसमें अनुपम खेर, अमिताभ बच्चन, अर्जुन कपूर, सुष्मिता सेन तापसी पन्नू, रेणुका साहणे, स्वरा भास्कर और करण जौहर जैसे बड़े स्टार्स शामिल हैं । 
 

 


 

4 of 6
sushmita sen
अमिताभ बच्चन ने लिखा, शीश झुकाकर, अभिनंदन । वहीं करण जौहर ने अपने ट्वीट में लिखा है- विंग कमाडंर अभिनंदन और उनके परिवार को शक्ति मिले। भारत आपके साथ पूरे गर्व के साथ खड़ा है। अर्जुन कपूर ने लिखा है- मेरी दुआएं विंग कमांडर अभिनंदन के साथ है। आशा करता हूं कि वो सुरक्षित हैं और जल्द ही हम उन्हें अपनी मातृ भूमि पर वापस देखेंगे।
 

 
विज्ञापन

5 of 6
anupam kher
अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा - यह असीम सीमा निज जाने, सागर भी तो यह पहचाने, इस मिट्टी के पुतले मानव ने कभी ना मानी हार, तूफानों की ओर थमा दो नाविक निज पतवार। एयरफोर्स ऑफिसर विंग कमांडर अभिनंदन को मेरा सलाम। दुनिया के हर कोने में बैठा भारतीय आपके साथ है। जय हिंद।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
renuka shahane
सुष्मिता सेन ने कहा कि हम सब विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के कुशलता के साथ भारत लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं। रेणुका शहाणे ने रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि प्लीज़ बहादुर एयरफोर्स ऑफिसर के वीडियो और तस्वीरें शेयर ना करें। हमें उसकी सुरक्षा की प्रार्थना करनी चाहिए।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें