फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर कपूर की फिल्म से इस एक्टर को निकाल दिया गया था, अब दर्द बयां करते हुए बताई वजह

Fri, 21 Jun 2019 03:37 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
brijendra kala - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्टर ब्रिजेंद्र काला ने अपने 16 साल के करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया। ब्रिजेंद्र को शुरुआत में कई छोटे रोल मिले । साल 2003 में आई फिल्म 'हासिल' में उन्होंने एक न्यूजपेपर वेंडर का रोल निभाया था । वहीं फिल्म 'जब वी मेट' में वो टैक्सी ड्राइवर का रोल निभाते नजर आए थे । 'पान सिंह तोमर' में ब्रिजेंद्र को एक जर्नलिस्ट का रोल मिला था । 
विज्ञापन

2 of 6
brijendra kala - फोटो : social media
हाल ही में आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में ब्रिजेंद्र काला ने अपने करियर और स्ट्रगल को लेकर कई खुलासे किए हैं । ब्रिजेंद्र ने बताया कि एक बड़ी फिल्म में उन्हें रोल मिला था । उन्होंने 10 दिन की शूटिंग भी कर ली थी लेकिन अचानक उन्हें इस फिल्म से निकाल दिया गया । इस घटना से उन्हें बहुत दुख पहुंचा था । 
विज्ञापन

3 of 6
brijendra kala - फोटो : social media
ब्रिजेंद्र काला ने बताया, 'मुझे रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'बेशरम' में एक रोल मिला था । फिल्म का रोल छोटा था लेकिन मेरे साथ पहले कभी ऐसा नहीं हुआ । मैं बेशरम में निगेटिव रोल निभा रहा था । मेरा रोल काफी अहम था । मैंने खुद अपने रोल को इस फिल्म के लिए लिखा था । मैंने 10 दिन की शूटिंग खत्म कर ली थी ।'

4 of 6
brijendra kala - फोटो : social media
'फिर एक दिन मैं सेट पर पहुंचा तो मुझसे कहा गया कि अब मैं फिल्म का हिस्सा नहीं हूं । मुझे 20 दिन शूट करना था लेकिन मुझे फिल्म से निकाल दिया गया । उन्होंने मुझे 10 दिन काम करने के पैसे दिए और फिल्म से हटा दिया । मुझे इस फिल्म और अपने रोल से बहुत उम्मीदें थीं । लेकिन फिल्म से वो रोल ही हटा दिया गया ।'
 
विज्ञापन

5 of 6
brijendra kala - फोटो : social media
'हमारे साथ अक्सर ऐसा हो जाता है । मुझे बहुत बुरा लगा था लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी थी ।' बता दें कि ब्रिजेंद्र ने 17 सालों तक थिएटर भी किया । इस पर ब्रिजेंद्र ने कहा, 'भगवान की कृपा है कि मेरे पास आज भी काम है । मैं हर दिन काम कर रहा हूं । ये एक एक्टर के लिए बहुत बड़ी बात है । बड़ी फिल्मों में मुझे छोटे रोल ऑफर हो रहे हैं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
brijendra kala - फोटो : social media
'एक एक्टर होने के नाते मैं इससे संतुष्ट हूं । मैं हर रोल में बेस्ट करने की कोशिश करता हूं । मेरे काम और परफॉर्मेंस के हिसाब से ही पैसे मिलते हैं ।' ब्रिजेंद्र काला इस साल रिलीज हुई 'भारत', 'गॉन केश' और 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' जैसी फिल्म में नजर आए थे । उन्हें 'बंटी और बबली' और 'पीके' में बेहतरीन अदाकारी करते देखा गया है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें