फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का और विराट के बच्चे को लेकर उत्साहित हैं ब्रेट ली, कहा- ऑस्ट्रेलिया में जन्म दो, हम स्वागत के लिए तैयार हैं..

Sun, 20 Dec 2020 03:38 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट-अनुष्का और ब्रेट ली - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी खुलकर इंजॉय कर रही हैं और अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारी में लगी हुई हैं। भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली भी अपने बच्चे से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साल 2021 के पहले महीने में ही अनुष्का और विराट के घर उनका नन्हा मेहमान आ जाएगा। विराट और अनुष्का के फैंस भी इस कपल के न्यू बेबी से मिलने के लिए उत्साहित हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाद ब्रेटली भी उनके बच्चे के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इतना ही नहीं उन्होंने विराट और अनुष्का को डिलीवरी के लिए ऑस्ट्रेलिया आने के लिए कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram: @anushkasharma
बता दें कि अनुष्का 8 महीने की प्रेग्नेंट हैं और जनवरी में उनकी डिलीवरी होने वाली है। इस बीच हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ब्रेटली ने विराट अनुष्का को ऑस्ट्रेलिया आने के लिए कहा है। ब्रेटली ने कहा कि,'अनुष्का और विराट का ऑस्ट्रेलिया में स्वागत है और मैं चाहूंगा कि उनके बच्चे का जन्म ऑस्ट्रेलिया में हो'।
 
विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : Twitter@AnushkaSFanCIub
ब्रेटली ने कहा कि, 'अगर आप चाहते हैं मिस्टर कोहली तो आपका ऑस्ट्रेलिया में अपने बच्चे के लिए स्वागत है। आगे ब्रेटली ने कहा कि, 'अगर आपकी लड़की होती है तो ये शानदार है और अगर आपके पास लड़का आया तो ये और भी शानदार होगा। बता दें कि इस समय विराट कोहली बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के लिए एडिलेड में हैं। वो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच के बाद वापस मुंबई आएंगे।

4 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं बात करें अनुष्का शर्मा की तो वो अपने बच्चे से मिलने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। हालांकि प्रेग्नेंसी के बीच भी अनुष्का जमकर काम कर रही हैं। वो डिलीवरी से पहले सारे काम खत्म कर लेना चाहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉगी ब्रूनो के साथ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें वो बेहद क्यूट और खूबसूरत नजर आ रही है। बता दें कि साल 2017 में अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरों ने भी सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें