साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ब्रीद: इनटू द शैडोज’ के दूसरे सीजन में एक बार फिर अभिषेक बच्चन और अमित साध के साथ नित्या मेनन, सैयामी खेर और इवाना कौर मुख्य भूमिका में होंगी। इस बार इस टीम में अभिनेता नवीन कस्तूरिया की भी एंट्री हो रही है, जो रहस्यमय हत्याओं में मुसीबत को बढ़ाते नजर आते हैं। आठ एपिसोड की ओरिजिनल सीरीज ‘ब्रीद: इनटू द शैडोज’ का दूसरे सीजन मयंक शर्मा ने निर्देशित किया है। सीरीज का प्रसारण प्राइम वीडियो पर 9 नवंबर से होने जा रहा है।
यह भी पढ़ें : सुनिधि चौहान का छठ गीत हुआ वायरल, लोगों के दिल को छू गए गाने के बोल
अरशद सैयद, विक्रम तुली, प्रिया सग्गी और अभिजीत देशपांडे के साथ वेब सीरीज ‘ब्रीद: इनटू द शैडोज’ के दूसरे सीजन को लिखने में भी मदद करने वाले मयंक शर्मा सीरीज के दूसरे सीजन के ट्रेलर को लेक खासे उत्साहित दिखे। वह कहते हैं, ‘इस सीजन में कहानी के किरदारों के कुछ अलग तेवर और रंग नजर आने वाले हैं। अभिषेक बच्चन की अदाकारी के एक नए पहलू का खुलासा इस सीजन में होगा’। वहीं अभिषेक बच्चन कहते हैं, ‘यह सीजन सभी किरदारों को विकसित करते हुए रहस्यों में बहुत गहराई तक ले जाएगा। दर्शकों ने इस सीक्वल के लिए दो साल तक इंतजार किया है और उन्हें यह देखकर खुशी होगी कि हमने आखिर इस बार क्या बनाया है।’
यह भी पढ़ें : बाहुबली के भल्लालदेव बनने वाले हैं पापा? क्या फैंस को जल्दी ही मिल सकती है खुशखबरी