फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra Box Office: रणबीर कपूर ने दी आमिर-सलमान-रणवीर सिंह को पटखनी, यूएस बॉक्स ऑफिस पर बनाया यह रिकॉर्ड

Mon, 19 Sep 2022 03:53 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त कमाई कर रही है। 9 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने दस दिनों में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। जी हां, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ने एक तरफ जहां भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 215.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 360 करोड़ रुपये के आंकड़ें को पार कर लिया है। 
विज्ञापन

2 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रह्मास्त्र ने इन फिल्मों को पछाड़ा
एडवांस बुकिंग के समय से ही रिकॉर्ड बना रही 'ब्रह्मास्त्र' ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म कमाई के मामले में यूएस में सातवीं सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बन गई। ब्रह्मास्त्र ने यूएस बॉक्स ऑफिस पर 6.8 मिलियन डॉलर्स का कारोबार कर लिया। इसके साथ ही अयान मुखर्जी की फिल्म ने रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा स्टारर 'बाजीराव मस्तानी' (6.5 मिलियन डॉलर), 3 इडियट्स (6.53 मिलियन डॉलर) और सुल्तान (6.2 मिलियन डॉलर) को पछाड़ दिया है।
विज्ञापन

3 of 4
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्या इन फिल्मों को पीछे छोड़ पाएगी ब्रह्मास्त्र?
यूएस में आमिर खान की दंगल ने 12.39 मिलियन डॉलर, रणवीर सिंह की पद्मावत ने 12.16 मिलियन डॉलर, आमिर खान अभिनीत पीके ने  10.61 मिलियन डॉलर, सलमान खान की बजरंगी भाईजान ने 8.18 मिलियन डॉलर, आमिर खान स्टारर धूम 3 ने 8.09 मिलियन डॉलर और रणबीर कपूर की संजू ने 7.90 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था। ब्रह्मास्त्र का यूएस बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन जारी है। आने वाले हफ्तों में यह साफ होगा कि क्या यह फिल्म दंगल जैसी बाकी फिल्मों को पीछे छोड़ पाती है?
विज्ञापन

4 of 4
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यूएस में सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वाली फिल्में
नंबर फिल्म कलेक्शन
1. दंगल 12.39 मिलियन
2. पद्मावत 12.16 मिलियन
3. पीके 10.61 मिलियन
4. बजरंगी भाईजान 8.18 मिलियन
5. धूम 3 8.09 मिलियन
6. संजू 7.90 मिलियन
7. ब्रह्मास्त्र 6.8 मिलियन (दस दिन तक का आंकड़ा)
8. बाजीराव मस्तानी 6.55 मिलियन
9. 3 इडियट्स 6.53 मिलियन
10. सुल्तान 6.2 मिलियन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें