फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagarjuna: नागार्जुन ने ऐसे तय किया 'शिवा' से 'ब्रह्मास्त्र' तक का सफर, ये रहीं उनकी अब तक की बॉलीवुड फिल्में

Fri, 17 Jun 2022 11:51 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
नागार्जुन अक्किनेनी ब्रह्मास्त्र में - फोटो : insta
अभिनेता नागार्जुन इस समय आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र का हिस्सा हैं। वह इस फिल्म में अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब वह किसी बॉलीवुड फिल्म में काम कर रहे हों। नागार्जुन का बॉलीवुड इंडस्ट्री से पुराना नाता रहा है। वह कई फिल्मों में नजर शानदार किरदार में नजर आ चुके हैं और ये फिल्में लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। तो चलिए जानते हैं, उनकी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
शिवा - फोटो : सोशल मीडिया
शिवा (1990)
अभिनेता नागार्जुन की फिल्म 'शिवा' को रामगोपाल वर्मा द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। यह फिल्म पहली तेलुगू फिल्म शिवा की रीमेक थी जो साल 1989 में रिलीज हुई थी। दक्षिण भारतीय अभिनेता नागार्जुन ने इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था और इस फिल्म ने सफलता का परचम लहरा दिया था।
विज्ञापन

3 of 7
द्रोही फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
द्रोही (1992)
फिल्म शिवा के बाद राम गोपाल वर्मा अपनी फिल्म द्रोही लेकर आए जिसमें एक बार फिर से अभिनेता नागार्जुन को कास्ट किया गया था। इस फिल्म में नागार्जुन ने सीरियल किलर की भूमिका अदा की थी। जो एक लड़की (उर्मिला मातोंडकर) से प्यार कर बैठता है।


 

4 of 7
खुदा गवाह - फोटो : सोशल मीडिया
खुदा गवाह (1992)
अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'खुदा गवाह' जबरदस्त हिट रही थी, इस फिल्म में नागार्जुन ने पुलिसवाले राजा मिर्जा का किरदार अदा किया था और उनके अपोजटिज फिल्म में अभिनेत्री श्रीदेवी थीं।
विज्ञापन

5 of 7
क्रिमिनल फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिमिनल (1995)
महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'क्रिमिनल' में नागार्जुन एक ऐसे डॉक्टर की भूमिका में दिखे थे, जिसपर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप था। जानकारी के मुताबिक, यह अमेरिकी फिल्म 'दि प्यूजिटिव' की रीमेक थी।
विज्ञापन

6 of 7
मिस्टर बेचारा - फोटो : सोशल मीडिया
मिस्टर बेचारा (1996)
भाग्यराज द्वारा शित फिल्म मिस्टर बेचारा में नागार्जुन, श्रीदेवी और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। ये फिल्म एक रोमांटिक ड्राम थी। जो तमिल फिल्म वीतला विशेषंगा की रीमेक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जख्म - फोटो : सोशल मीडिया
जख्म (1998)
महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म 'जख्म' में भी अभिनेता नागार्जुन अहम किरदार में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में अजय देवगन, पूजा भट्ट, कुणाल खेमू, सोनाली बेंद्रे जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें