फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

76 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन के पास हैं ये 6 बड़े प्रोजेक्ट्स, बॉलीवुड के खान भी रह गए पीछे

Wed, 15 May 2019 06:58 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Amitabh Bachchan - फोटो : file photo
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को सिनेमाजगत में 50 साल हो चुके हैं। इतने लंबे अरसे में अमिताभ बच्चन ने ना केवल शोहरत हासिल की बल्कि आज फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी खास जगह है जिसे पाना हर एक के लिए मुनासिब नहीं है। खास बात यह है कि 76 की उम्र में भी उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। यहां तक कि न्यू कमर्स हो या फिर खान सुपरस्टार्स हर कोई उनसे पीछे है। जानिए अमिताभ बच्चन के हाथ में कौन-कौन सी फिल्में हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Amitabh Bachchan - फोटो : amar ujala mumbai
अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म 'चेहरे' का पहला लुक कुछ दिन पहले ही सामने आया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के लुक को काफी पसंद किया गया।इस फिल्म में इमरान हाशमी भी हैं। यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। 
विज्ञापन

3 of 7
brahmastra - फोटो : file photo
'ब्रह्ममास्त्र' फिल्म भी अमिताभ बच्चन के पास है। इस फिल्म में बिग बी के अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हैं। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है।

4 of 7
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
इन फिल्मों के अलावा 'झुंड' भी अमिताभ बच्चन के पास है। इस फिल्म में बिग बी फुटबॉल कोच के रोल में दिखाई देंगे। खबरों की मानें तो इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

5 of 7
Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन जल्द ही तेलुगू फिल्म में डेब्यू करने वाले हैं। अमिताभ का से रा नारासिम्हा रेड्डी फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में बिग बी के साथ चिरंजीवी भी होंगे।
विज्ञापन

6 of 7
Amitabh Bachchan - फोटो : twitter
तमिल फिल्म 'कंचना' का रीमेक बनने वाला है। तमिल फिल्म 'कंचना' में एक ट्रांसजेंडर महिला बदला लेने के लिए फिल्म के मुख्य हीरो के शरीर को चुनती है। 'कंचना' के हिंदी रीमेक के साथ खास बात ये भी है कि अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार करीब 13 साल बाद फिर से साथ काम कर रहे हैं। अभी तक इस फिल्म का आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
amitabh bachchan - फोटो : file photo
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'आंखें' साल 2002 में रिलीज हुई थी। बीते दिनों ऐसी खबरें आ रही हैं कि 'आंखें 2' फिल्म बन सकती हैं। इस फिल्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। खबरों की मानें तो इस फिल्म में बिग बी लीड रोल निभाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें