फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra: तेलुगू में नहीं चला बॉलीवुड का ब्रह्मास्त्र, सीता रामम और कार्तिकेय 2 से भी पिछड़ गई फिल्म

Tue, 13 Sep 2022 02:46 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर के करियर की अब तक की सबसे बड़ी हिट साबित होने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र', सीता रामम और कार्तिकेय 2 के आगे फेल हो गई है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ब्रह्मास्त्र ने यूं तो दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 240.2 करोड़ रुपये और भारत में 140.99 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। लेकिन, इतनी कमाई करने के बावजूद रणबीर-आलिया की जोड़ी, मृणाल ठाकुर-दुलकर सलमान और निखिल सिद्धार्थ-अनुपमा परमेश्वरन के आगे फीकी पड़ गई है। कैसे? आइए समझते हैं...
विज्ञापन

2 of 4
ब्रह्मास्त्र, सीता रामम - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2022 में रिलीज होने वाली पैन इंडिया फिल्मों का मंडे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जांचा गया। इस जांच में यह सामने आया है कि रणबीर कपूर की फिल्म ने सोमवार यानी चौथे दिन विजय देवरकोंडा की 'लाइगर', विक्रम की 'कोबरा' और आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' से ज्यादा कमाई की है। हालांकि, ब्रह्मास्त्र मृणाल ठाकुर की 'सीता रामम' और निखिल की 'कार्तिकेय 2' जैसे छोटे बजट की फिल्मों से आगे निकल पाने में नाकामयाब रही।
विज्ञापन

3 of 4
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जी हां, एक तरफ जहां ब्रह्मास्त्र के तेलुगू वर्जन ने सोमवार को 1.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं दूसरी तरफ, मृणाल ठाकुर की सीता रामम और निखिल की कार्तिकेय 2 (तेलुगू भाषा में) ने पहले मंडे क्रमश: 2.4 करोड़ रुपये और 6.19 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यदि हम लाइगर, कोबरा और लाल सिंह चड्ढा की बात करें तो इन फिल्मों ने तेलुगू भाषा में क्रमश: 0.27 करोड़, 0.2 करोड़ और 0 करोड़ का कारोबार किया है। 
विज्ञापन

4 of 4
ब्रह्मास्त्र, आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
यहां देखिए इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों ने पहले सोमवार को कितने करोड़ की कमाई की
फिल्म फिल्म के तेलुगू वर्जन ने सोमवार को किया इतना कारोबार
आरआरआर 29.5 करोड़ रुपये
केजीएफ 2 6.9 करोड़ रुपये
कार्तिकेय 2 6.19 करोड़ रुपये
सीता रामम 2.4 करोड़ रुपये
विक्रम 1.8 करोड़ रुपये
ब्रह्मास्त्र 1.05 करोड़ रुपये
लाइगर 0.27 करोड़ रुपये
कोबरा 0.2 करोड़ रुपये
शमशेरा 0.02 करोड़ रुपये
लाल सिंह चड्ढा 0 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें