फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ब्रह्मास्त्र’ अब आई सीधे डिजनी इंडिया के नियंत्रण में, करण जौहर और अयान मुखर्जी को मिले ये निर्देश

Thu, 22 Oct 2020 05:46 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला
दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म निर्माण कंपनी बन चुकी डिजनी ने जब से भारत में फॉक्स स्टार स्टूडियोज का अधिग्रहण किया है, कंपनी में काम करने उन तमाम लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है, जिन्होंने फिल्म जगत में अपने दोस्तों पर दिल खोलकर पैसे लुटाए। अब कुल मिलाकर इस कंपनी की पहले से बन रही सिर्फ एक ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ रिलीज होनी बाकी है और उसके लिए भी कंपनी ने अपनी तिजोरी में ताला लगा दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर, नागर्जुन और आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला
फॉक्स स्टार स्टूडियोज की पिछले तीन चार साल में बनी हिंदी फिल्मों की आंतरिक जांच में इन फिल्मों पर पानी की तरह पैसा बहाने की बात सामने आई है। कंपनी की ऑडिट में ये भी पता चला है कि इन में से कुछ फिल्मों को जानबूझकर बड़े बजट में बनाया गया जबकि इनकी वास्तविक लागत बाजार भाव के हिसाब से काफी कम रही। इन जांच पड़ताल के चलते ही कंपनी के तमाम कर्मचारी और अधिकारी एक एक कर कंपनी से बाहर किए जा रहे हैं और कंपनी ने अब किसी भी नई फिल्म को तब तक शुरू न करने का मन बनाया है जब तक कि पुराने सारे खाते दुरुस्त नहीं हो जाते।
विज्ञापन

3 of 5
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला
फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने अपनी तमाम फिल्में तो सीधे अपनी ही सहयोगी ओटीटी कंपनी डिजनी प्लस हॉट स्टार को दे दी हैं और ले देककर स्टूडियो की एकमात्र फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ही ऐसी है जिस पर धर्मा प्रोडक्शंस में फिलहाल काम चल रहा है। स्टूडियो चाहता है कि इस फिल्म पर काफी किफायत से काम किया जाए जिससे कि फिल्म का काम भी पूरा हो और भली-भांति इसे रिलीज भी किया जा सके। इसी के चले फिल्म के निर्माता करण जौहर और निर्देशक अयान मुखर्जी से कहा गया है कि वह सीमित बजट में ही इस फिल्म को पूरा करें और इसे रिलीज के लिए जल्द से जल्द तैयार करें।

4 of 5
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्कीनेनी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में शाहरुख खान भी एक कैमियो करते हुए नजर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
 इस फिल्म का प्रचार हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म के रूप में खूब किया गया और ये भी कहा गया कि ये एक फिल्मत्रयी होगी। लेकिन फॉक्स स्टार स्टूडियोज के बदले नियंत्रण के चलते अब इस फिल्म के पहली फिल्म के बाद आगे बढ़ पाने के आसार कम ही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें