फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: 'ब्रह्मास्त्र' के बाद अनन्या पांडे के साथ प्रोजेक्ट में नजर आएंगे रणबीर कपूर! एक साथ स्पॉट हुए दोनों

Tue, 13 Sep 2022 07:55 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर कपूर, अनन्या पांडे - फोटो : Social Media
रणबीर कपूर इस समय अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की चर्चाएं अभी शांत भी नहीं हुई है कि अब ऐसा लग रहा है रणबीर अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर जो सबसे बड़ी रोमांचक बात सामने आ रही है, वह है इससे अभिनेत्री अनन्या पांडे का नाम जुड़ना। दरअसल, रणबीर और आलिया को एक शूट लोकेशन पर साथ देखा गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों जल्द ही एक साथ किसी फिल्म में काम करते दिखाई देने वाले हैं।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रणबीर कपूर, अनन्या पांडे - फोटो : Social Media
सोशल मीडिया पर रणबीर और अनन्या पांडे की एक वीडियो छाई हुई है। इस वीडियो में रणबीर कपूर जहां ऑल ब्लैक कपड़ों में हैंडसम लग रहे हैं, वहीं अनन्या पांडे पर्पल क्रॉप टॉप और डेनिम शॉर्ट्स पहने काफी खूबसूरत लग रही हैं। दोनों अपनी-अपनी कार से शूटिंग लोकेशन पर पहुंचे और तुरंत ही वैनिटी वैन में चले गए। दोनों को ऐसे साथ देख सभी दावा कर रहे हैं कि रणबीर और अनन्या की जोड़ी किसी न किसी फिल्म में नजर आने वाली है। अब वो तो समय ही बताएगा कि दोनों साथ काम करेंगे या नहीं, लेकिन फिलहाल तो यही दावा किया जा रहा है।     
विज्ञापन

3 of 4
अनन्या पांडे - फोटो : Instagram
अनन्या पांडे का करियर 
जहां इस खबर से रणबीर और अनन्या के फैंस बहुत खुश हैं, वहीं कुछ अनन्या के करियर पर सवाल खड़े कर रहे हैं। जहां तक अनन्या पांडे के करियर का सवाल है, उन्हें आखिरी बार फिल्म 'लाइगर' में काम करते देखा गया था। पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित इस पैन फिल्म में अनन्या के साथ अभिनेता विजय देवरकोंडा और राम्या कृष्णन मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। अनन्या अगली बार अर्जुन वरेन सिंह निर्देशित 'खो गए हम कहां' में सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव के साथ नजर आएंगी। 
विज्ञापन

4 of 4
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर ने शिवा बन जीता दिल
अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद रणबीर कपूर ने सभी का दिल जीत लिया है। इसके बाद अभिनेता की झोली में कई रोमांचक प्रोजेक्ट्स हैं। रणबीर आने वाले समय में    लव रंजन की फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ काम करते दिखेंगे। इसके साथ ही उनके पास संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' भी है। इसमें वह रश्मिका मंदाना के साथ दिखाई देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें