Brahmastra
- फोटो : Twitter
ब्रह्मास्त्र की प्री रिलीज स्क्रीनिंग पी (एक्सएल) स्क्रीन पर होगी, जो अपने चौड़े स्क्रीन साइज की वजह से काफी डिमांड में है। सूत्र ने यह भी जानकारी दी कि दर्शकों की प्रतिक्रिया को देखते हुए निर्माता और पीवीआर ओबेरॉय मॉल में फिल्म की एक और स्क्रीनिंग आयोजित करने पर विचार कर रहे हैं। फिल्म की बात करें तो अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अभिनेता अमिताभ बच्चन, साउथ एक्टर नागार्जुन और अभिनेत्री मौनी रॉय भी अहम किरदार में हैं।