बॉलीवुड की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज हो गई है। अयान मुखर्जी ने इस फिल्म को बनाने में पूरे 10 साल लगाए हैं और इसकी लागत में भी छोटी मोटी नहीं बल्कि लगभग 400 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म ने पहले दिन बंपर ओपनिंग दी। दर्शकों का इस फिल्म को अच्छा खास रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, बॉलीवुड के सितारे भी पहले ही दिन इस फिल्म को देखने थिएटर पहुंचे।