करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
करण ने आगे ये भी कहा, 'मुझे इस बात का आज भी अफसोस है कि मैंने अपनी जिंदगी में उस हिस्से को अहमियत नहीं दी, जो मुझे लगता था कि एक निश्चित समय पर दिया जाना था। मुझे लगता है कि जीवन साथी तलाश करने में मैंने काफी देर कर दी है। अब पहाड़ों पर छुट्टियों पर जाना, किसी का हाथ पकड़कर चलने के लिए मेरे पास साथ नहीं है। लाइफ पार्टनर की कमी कभी भी माता-पिता या बच्चे पूरी नहीं कर सकते हैं। ये रिश्ता मेरे पास नहीं है। मेरी जिंदगी में ये जगह खाली है और इस बात से मैं दुखी हूं।'