फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra 2: कैसा होगा रणबीर-आलिया की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का दूसरा पार्ट? अयान मुखर्जी ने किया बड़ा खुलासा

Fri, 23 Sep 2022 10:57 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन-शिवा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रणबीर-आलिया की फिल्म ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। वहीं, 15वें दिन यानी आज फिल्म 10 करोड़ रुपये से अधिक का आंकड़ा पार कर जाएगी। सिनेमाघरों में अयान मुखर्जी की फिल्म का मजा ले चुके फैंस अब इसके दूसरे पार्ट-देव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी कई थ्योरी भी वायरल हो रही है। इन सबके बीच अब फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने दूसरे पार्ट से जुड़ा एक बड़ा अपडेट दिया है। 

विज्ञापन

2 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक अयान मुखर्जी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान ब्रह्मास्त्र: पार्ट टू-देव के जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। अयान ने बताया कि 'ब्रह्मास्त्र के पहले पार्ट में शिखा और ईशा यानी रणबीर-आलिया की लव स्टोरी दिखाई गई है। इस फिल्म में यह दिखाया गया है कि कैसे शिवाा को को प्यार के जरिए अपनी ताकत का एहसास होता है। वहीं, दूसरा पार्ट, देव के संघर्ष के ईद-गिर्द बुना जाएगा। फिल्म में देव का संघर्ष काफी डार्क होने वाला है। इसकी कहानी बेहद दिलचस्प होगी।'

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी ‘ब्रह्मास्त्र’ की चमक, क्या सनी देओल की ‘चुप’ को दे पाएगी टक्कर?
विज्ञापन

3 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
पार्ट 1 की बात करें तो भारी विरोध और विवाद के बावजूद रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। हालांकि, अब फिल्म के कारोबार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, बात करें फिल्म के 14वें दिन हुई कमाई की तो 14वें दिन फिल्म ने दूसरे गुरुवार करीब 3.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही देशभर में फिल्म का टोटल कलेक्शन 230 करोड़ रुपये हो गया है।

Brahmastra: क्या 'ब्रह्मास्त्र' के लिए रणबीर कपूर ने नहीं ली फीस? अयान मुखर्जी ने किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन

4 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
अब तक इतनी हुई फिल्म की कमाई
दिन  कमाई
पहले हफ्ते की कमाई  173.22 करोड़ रुपये
आठवां दिन (दूसरा शुक्रवार) 10.6 करोड़ रुपये
नौवां दिन  (दूसरा शनिवार) 15.38 करोड़ रुपये
दसवां दिन (दूसरा रविवार) 16.05  करोड़ रुपये
11वां दिन (दूसरा सोमवार) 4.65 करोड़ रुपये
12 वां दिन (दूसरा मंगलवार) 4  करोड़ रुपये 
13 वां दिन (दूसरा बुधवार) 3.40 करोड़(लगभग)
14 वां दिन (दूसरा गुरुवार)  3.10 करोड़ रूपये 
कुल 230.40 करोड़ रुपये
 

Ira Khan: आमिर खान की बेटी इरा को बॉयफ्रेंड ने फिल्मी अंदाज में किया प्रपोज, किस करते हुए वायरल हो रहा वीडियो

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें