फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र पार्ट-2' में कौन निभाएगा अमृता का किरदार? आलिया ने बताई अपनी पसंद

Tue, 20 Sep 2022 07:21 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणबीर कपूर स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म की जबरदस्त कमाई ने बॉलीवुड में नई जान भर दी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अब तक 220.75 करोड़ की कमाई कर ली है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार देखकर दिग्गज अंदाजा लगा रहे हैं कि आने वाले समय में फिल्म 300 करोड़ का बिजनेस आसानी से कर लेगी।
विज्ञापन

2 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के पहले पार्ट को देखने के बाद लोग अब इसके आगे की कहानी देखने के लिख काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस इस फिल्म के अगले भाग को लेकर नई-नई थियोरी दे रहे हैं। इस बीच रणबीर और आलिया ने फिल्म के दूसरे भाग पर खुलकर बात की है। 
विज्ञापन

3 of 4
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'ब्रह्मास्त्र' भाग 2 में देव और अमृता की भूमिका के बारे में बात करते हुए आलिया ने कहा, 'अभी, कोर टीम के बाहर कोई नहीं जानता कि देव और अमृता कौन हैं। इन किरदारों को कौन निभाएगा, इस पर अटकलें लगाना अच्छा है, लेकिन इस बारे में अभी किसी को भी कुछ नहीं पता।' इसके अलावा, जब उनसे पूछा गया कि वह अमृता के रूप में वह किसे देखना चाहती हैं? इस पर आलिया ने कहा, 'अमृता के लिए दीपिका पादुकोण निश्चित रूप से! वह भव्य और तेजस्वी हैं।'
विज्ञापन

4 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं, रणबीर ने कहा कि इस ट्रायलॉजी में देव और अमृता  अब तक के सबसे दिलचस्प किरदार हैं। उन्होंने कहा: कि जो भी एक्टर इस किरदार को निभाएगा उसके लिए यह बहुत रोमांचक होने वाला है। बता दें कि इस फिल्म को आज के समय के हिसाब से बनाया गया है। फिल्म में गजब का वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। निर्देशक अयान मुखर्जी भी फिल्म के दूसरे भाग को लेकर काफी उत्साहित हैं। हाल ही में उन्होंने यह जानकारी दी थी कि साल 2025 तक इस फिल्म को रिलीज करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें