अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों मे रिलीज हुई थी। बायकॉट और लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया के बीच यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इस मल्टीस्टारर फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे सितारे एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आ रहे हैं। जिस तरह से ब्रह्मास्त्र का अभी तक का हालिया कलेक्शन रहा है, उससे तो यही लग रहा है कि सोशल मीडिया पर बायकॉट की नेगेटिव मार्केटिंग की वजह से नुकसान की बजाय फिल्म के फायदा मिला है, क्योंकि इससे लोगों में काफी हद तक ब्रह्मास्त्र को देखने की उत्सुकता पैदा हुई है। आठवें दिन का कलेक्शन तो शानदार रहा ही, अब इसी बीच नौवें दिन की एडवांस बुकिंग का कलेक्शन भी सामने आ गया है। जिसे देखकर लग रहा है कि वीकएंड पर एक बार फिर से ब्रह्मास्त्र की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है।