ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरा वीकएंड भी शानदार
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में कुल 173.22 करोड़ का नेट कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया है। इसमें हिंदी संस्करण की कमाई 156.40 करोड़ रुपये, तेलुगू संस्करण की कमाई 13.10 करोड़ रुपये, तमिल संस्करण की कमाई 3.68 करोड़ रुपये और कन्नड़ व मलयालम संस्करणों की करीब पांच लाख रुपये की कमाई शामिल है। फिल्म के दूसरे वीकएंड की एडवांस बुकिंग गुरुवार से ही जोर पकड़ने लगी थी और इसका असर भी दूसरे वीकएंड में दिख रहा है।