आलिया भट्ट की गोद भराई की रस्म
- फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीरों पर यूजर्स की काफी अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। साथ ही फिल्मी सितारे भी कमेंट कर रहे हैं और आलिया को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप सारे इवेंट घर पर ही करते हो, अच्छी बात है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपके चेहरे की चमक अलग ही नजर आ रही है।' आपको बता दें कि आलिया और रणबीर इसी वर्ष अप्रैल में विवाह बंधन में बंधे। अब जल्द ही दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। नन्हे मेहमान के स्वागत के लिए दोनों बेहद उत्साहित हैं।