ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमाघरों में अच्छी चल रही है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही बढ़िया कलेक्शन कर अपनी शुरुआत की थी। वहीं, अब यह 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर चुकी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 36.42 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ शुरुआत कर धमाल मचा दिया था। वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन 42.41 करोड़, तीसरे दिन 45.66 करोड़ रुपये कमाए थे। वीकएंड तक फिल्म की कमाई बढ़िया चल रही थी, लेकिन अब बुधवार को आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म की कमाई मंगलवार से कुछ कम हुई है। मंगलवार को फिल्म ने 12.68 करोड़ रुपये कमाए थे, तो बुधवार को फिल्म की कमाई 10.70 करोड़ रही है। ऐसे में फिल्म का कलेक्शन अब 164.37 करोड़ रुपये हो गया है।