ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्ल्डवाइड कलेक्शन 250 करोड़ के पार
स्टार स्टूडियोज के सूत्रों के मुताबिक फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ने अपने वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी बेहतर करना लगातार जारी रखा है और फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 250 करोड़ रुपये से ऊपर हो चुकी है। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ने रिलीज के पहले दिन 36.42 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 42.41 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 45.66 करोड़ रुपये, चौथे दिन 16.50 करोड़ रुपये और पांचवें दिन अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक करीब 13 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने सौ करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा रिलीज के तीसरे दिन ही पा लिया था।