अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित मच अवेटिड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। देश से लेकर विदेश तक इस समय 'ब्रह्मास्त्र' की गूंज सुनाई पड़ रही है। साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बनकर उभरी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत 'ब्रह्मास्त्र' के बज में बायकॉट ट्रेंड से भी कोई फर्क नहीं पड़ा। फिल्म का जादू देश-विदेश के साथ -साथ लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, हर तरफ बस फिल्म के वीएफएक्स और रणबीर-आलिया की एक्टिंग की तारीफ हो रही है। लेकिन आज कुछ ऐसा सामने आया, जिससे खुद आलिया भट्ट भी चौंक गईं।