फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mouni Roy: क्या ‘ब्रह्मास्त्र’ में 'जुनून' बन चमकेगी मौनी की किस्मत, अभी तक नहीं दे पाईं एक भी सुपरहिट फिल्म

Thu, 08 Sep 2022 12:10 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज को बस एक दिन बचा है और यह सुर्खियों में बनी हुई है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म में छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का सफर तय कर चुकी अभिनेत्री मौनी रॉय भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी। मौनी बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रही हैं और अब फैंस की निगाहें उनकी इस फिल्म पर हैं। मौनी इससे पहले कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। आज हम आपको अभिनेत्री की अब तक आई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा है, उसके बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए नजर डालते हैं फिल्मों के कलेक्शन पर...
विज्ञापन

2 of 5
गोल्ड - फोटो : सोशल मीडिया
गोल्ड
मौनी रॉय ने बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' से की थी। ये फिल्म 2018 में आई थी, जिसमें मौनी के अभिनय को सराहा गया था। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में सफल नहीं हो पाई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 104.72 करोड़ रुपये कमाए थे और यह एवरेज साबित हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
रोमियो अकबर वाल्टर - फोटो : सोशल मीडिया
रोमियो अकबर वाल्टर
इसके बाद 2019 में मौनी रॉय एक्शन थ्रिलर फिल्म रोमियो अकबर वाल्टर में नजर आई थीं। इस फिल्म में वह जॉन अब्राहिम के साथ नजर दिखीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी और महज 38.83 करोड़ का कलेक्शन कर पाई थी।

4 of 5
मेड इन चाइना - फोटो : सोशल मीडिया
मेड इन चाइना
2019 में अक्टूबर के महीने में मौनी राजकुमार राव के साथ 'मेड इन चाइना' फिल्म में दिखाई दीं। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रही और पहले दिन से ही इसकी शुरुआत बेकार रही। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 90 लाख रुपये कमाए और कुल कलेक्शन महज 9.63 करोड़ रुपये का हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
क्या ब्रह्मास्त्र में दिखेगा कमाल
मौनी रॉय अब अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। ऐसे में देखना होगा कि क्या जुनून बनकर उनकी किस्मत चमकेगी या पहले तीनों फिल्मों की तरह ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं होगी। हालांकि 'ब्रह्मास्त्र' की एडवांस बुकिंग को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। ऐसे में देखना होगा कि क्या 400 करोड़ के बजट में बनी 'ब्रह्मास्त्र' मौनी के लिए बढ़िया साबित होगी या इस पर भी बायकॉट का असर देखने को मिलेगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें