फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra SRK Role: 'ब्रह्मास्त्र' की अहम कड़ी बनेंगे शाहरुख, फिल्म में इतने मिनट का है उनका सीन

Tue, 14 Jun 2022 04:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' लगातार चर्चा में है। जब से इस फिल्म का टीजर आया है, तब से फिल्म में शाहरुख खान के किरदार को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल, टीजर में शाहरुख की हल्की-सी झलक नजर आई है। इसके के बाद से उनके रोल को लेकर चर्चा जारी है। हालांकि अब इन अटकलों पर विराम लग गया है। 'ब्रह्मास्त्र' में उनके रोल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
कैमियो करते आएंगे नजर
'टाइगर 3', पठान, 'रॉकेट्री', 'लाल सिंह चड्ढा', 'जवान' और 'डंकी' में शाहरुख खान काम करते नजर आएंगे। अब शाहरुख फैंस के लिए एक और सरप्राइज है। दरअसल वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह कैमियो करते नजर आएंगे। किंग खान काफी लंबे वक्त से फिल्मी पर्दे से दूर हैं। अब जब वह एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं तो एक के बाद एक कई फिल्मों की घोषणा कर रहे हैं। हालांकि, इस बात से उनके चाहने वाले बेहद खुश हैं। बता दें कि जब से 'ब्रह्मास्त्र' का टीजर सामने आया है, तभी से फैंस फिल्म में शाहरुख के किरदार को लेकर कयास लगा रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
साइंटिस्ट का किरदार निभाएंगे?
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की बात करें तो ऐसी चर्चा है कि इसमें शाहरुख का किरदार काफी खास होगा। फिल्म के टीजर में शाहरुख खान की एक झलक दी गई थी, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि शायद वह 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आ सकते हैं। अब फिल्म में उनकी भूमिका की पुष्टि हो गई है। यह जानकारी भी सामने आई है कि फिल्म में उनका रोल क्या होगा? खबर है कि शाहरुख खान 'ब्रह्मास्त्र' में एक साइंटिस्ट का किरदार निभाते नजर आएंगे। एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की कहानी कुछ इस तरह से लिखी गई है कि इनमें से हर कलाकार बहुत अहम रोल में नजर आएगा। रणबीर कपूर का किरदार 'ब्रह्मास्त्र' की खोज में इनमें से हर किसी से अलग-अलग वक्त पर मिलेगा। नागार्जुन का रोल जहां, एक आर्कियोलॉजिस्ट का है, वहीं शाहरुख एक साइंटिस्ट के रोल में होंगे।
विज्ञापन

4 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
दस मिनट लंबा होगा सीन!
सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी दी गई है कि नागार्जुन, शाहरुख खान और डिंपल कपाड़िया कहानी में रणबीर के किरदार को पुश देंगे और उसे आगे बढ़ाएंगे। फिल्म के हर किरदार के पास रणबीर के किरदार को ब्रह्मास्त्र तक पहुंचाने का एक हिंट है। खबर यह भी है कि फिल्म की ओपनिंग ही शाहरुख खान के सीक्वेंस के साथ होने वाली है। उनका सीन करीब दस मिनट लंबा है। शाहरुख फिल्म सिटी में इस सीन की शूटिंग कर रहे थे। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें